अफगानिस्तान से लौटे भारतीयों को दिल्ली एयरपोर्ट पर लगाया जा रहा है पोलिया का टीका

नई दिल्ली, अगस्त 22। अफगानिस्तान में आए तालिबानी संकट के बाद काबुल से भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला जारी है। अभी तक करीब 300 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। रविवार को भी 168 भारतीय वापस लाए गए। इस बीच दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काबुल से लौट रहे लोगों को पोलिया का मुफ्त टीका OPV o FiPV लगाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाइल्ड पोलियो वायरस को रोकने के लिए एयरपोर्ट पर ही पोलियो का टीका लगाया जा रहा है।

Polio vaccination

हाल ही में 135 भारतीयों को निकाला था अमेरिका ने

आपको बता दें कि इंडियन एयरफोर्स ने रविवार को 168 लोगों को काबुल से विमान के जरिए निकाला। इनमें 107 भारतीय शामिल थे। कुछ दिन पहले 135 भारतीयों के एक ग्रुप को अमेरिका और नाटो द्वारा काबुल से दोहा ले जाया गया था। ये लोग भी भारत लौट आए हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्तान से लौटने वाले लोग अपनी आपबीती भी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि तालिबान के आतंकियों ने उनका घर जला दिया है और परिवार के लोगों को उठा-उठा कर ले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+