बैंक के बाहर पुलिसवाले ने लोगों को जानवरों की तरह पीटा, VIDEO वायरल
भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैंकों के बाहर पुलिस की तैनाती भी की गई है। लेकिन यहां पुलिसकर्मी ने वर्दी के रौब में हदें पार कर दीं।
नई दिल्ली। मोदी सरकार की ओर से नोटबंदी का फैसला लागू किए जाने के बाद बैंक के बाहर नोट बदलवाने के लिए लाइन में खड़े लोगों पर एक पुलिसकर्मी ने जमकर लाठियां बरसाईं। बैंक के बाहर पुलिसकर्मी को व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया था।

बताया जा रहा है कि यह घटना फतेहपुर जिले की है। यहां भारतीय स्टेट बैंक की किसनपुर ब्रांच के बाहर नोट बदलने के लिए लंबी लाइन दिखती है। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैंकों के बाहर पुलिस की तैनाती भी की गई है। लेकिन यहां पुलिसकर्मी ने वर्दी के रौब में हदें पार कर दीं।
बुजुर्ग पर भी बरसाई लाठी
पुलिसवाले ने बैंक में अंदर जा रहे लोगों पर खूब लाठी भांजी। इसने लोगों को इस तरह पीटा कि उसकी लाठी टूट गई। इसके बाद वह लाइन पर पीछे खड़े बुजुर्ग और एक युवक से भी भिड़ गया।
युवक को पीटकर भगाया
पुलिसवाले ने पहले बुजुर्ग को धक्का दिया और फिर युवक पर एक साथ कई लाठियां बरसा दीं। युवक ने बचाव की कोशिश की लेकिन पुलिसवाले ने अपने रौब के आगे उसकी एक नहीं सुनी और पीट-पीटकर भगा दिया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग वीडियो शेयर करके मोदी सरकार को कोस रहे हैं। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस प्रशासन के आलाअधिकारियों ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। लोगों को पीटने वाला पुलिसकर्मी हवलदार गुलाब है। यूपी पुलिस ने वन इंडिया हिंदी की खबर पर ट्विटर में जवाब देते हुए कहा कि 'होम गार्ड गुलाब के विरुद्ध थाना किशनपुर में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।'
देखिए वीडियो-
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications