पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बलजिंदर, 6 साथियों के साथ गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार

चंडीगढ़। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच पंजाब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बलजिंदर उर्फ बिल्ला मंडियाला को उसके छह अन्य साथियों के साथ गुरुवार को गिरफ्तार किया है। बलजिंदर के पास से पुलिस को भारी मात्रा में हथियारों के साथ फर्जी दस्तावेज, ड्रग और नकदी बरामद किया है। बलजिंदर और उसके साथियों का गिरफ्तार होने पंजाब पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।

Police today arrested gangster Baljinder Singh and his 6 associates having alleged links with the Pakistan

पंजाब पुलिस की टीम ने बलजिंदर और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बलजिंदर सिंह के कथित तौर पर पाकिस्तान आधारित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के प्रमुख हरमीत सिंह हैप्पी और जर्मनी स्थित खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के साथ लिंक थे। पुलिस ने उनके पास से फेक दस्तावेज, नकदी सहित आधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया है जिसमें, 30 बोर ड्रम मशीन गन, तीन पिस्टल, दो ग्लॉक पिस्टल, दो 30 बोर पिस्टल, एक 32 बोर पिस्टल, एक .315 बोर राइफल, 341 कारतूस के अलावा दो ड्रम मैग्जीन, 14 पिस्टल मैग्जीन शामिल हैं।

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि बलजिंदर हत्या, हथियार और ड्रग की तस्करी समेत कई मामलों में वांछित अपराधी था और काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी। डीजीपी दिनकर गुप्ता के मुताबिक काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर इकाई, कपूरथला पुलिस और संगठित अपराध नियंत्रण इकाई के सहयोग से बलजिंदर और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली। दिनकर गुप्ता ने बताया कि बलजिंदर के अलावा उसके साथी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली, लवप्रीत सिंह, मंगल सिंह, मनिंदरजीत सिंह, सुखजिंदर सिंह और मोहित शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को अलग-अलग सेल में रखा गया है क्योंकि इनका कोरोना वायरस टेस्ट भी किया जाएगा।

Recommended Video

    Punjab का मोस्ट वांटेड Drug smuggler Ranjit Rana गिरफ्तार, आतंकियों से जुड़े थे तार | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: गुजरात में कोरोना का कहर, एक्शन में अमित शाह, एम्स डायरेक्टर को वायुसेना के विमान से भेजा अहमदाबाद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+