दूसरे प्रांत से लाई गई लाखों की शराब बरामद, 2 को किया अरेस्ट
हरदोई पुलिस और आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 2000 बोतले अवैध शराब बरामद की।
हरदोई। हरदोई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आबकारी विभाग और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर 40 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने 40 पेटियों में भरी 2000 शराब की बोतलें बरामद की। पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत गैर प्रांत की 2000 बोतल शराब बरामद की और साथ ही साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पूरा बहादुर गाँव में अवैध रूप से शराब बनाने व बेचे जाने की जानकारी आबकारी विभाग को लगी थी।जानकारी के बाद विभाग ने पुलिस को साथ लेकर छापेमारी की तो एक घर में भारी मात्रा में शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग व पुलिस ने घर से गैर प्रांत की 40 पेटी करीब 2000 बोतल शराब बरामद करते हुए पूरा बहादुर निवासी आशुतोष सिंह और एक महिला रीता सिंह को गिरफ्तार किया है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि इन सबके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications