73.18 करोड़ का पानी हो गया चोरी, 11 साल बाद 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां से पानी चोरी करने का एक मामला सामने आया है। मुंबई की आजाद मैदान पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में ये बताया गया है कि इन लोगों ने 73.18 करोड़ रुपये के पानी की चोरी की है।
ऐसा ये लोग बीते 11 साल से करते आ रहे थे। आजाद मैदान पुलिस पानी चोरी होने की राशि के बारे में सुनकर हैरान रह गई थी। लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि ये राशि बीते 11 साल से चोरी हो रहे भूजल की है। पानी की लगातार हो रही चोरी के कारण ये राशि 73.18 करोड़ रुपये तक आ पहुंची है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू हो गई है।
पानी की कमी से जूझ रहा है राज्य
महाराष्ट्र का एक बड़ा हिस्सा पानी की कमी का सामना कर रहा है। यहां के कई हिस्सों में पानी की कमी के कारण अनेकों बार स्थिति इतनी विकट तक हुई है, कि लोगों को पीने तक के लिए ठीक से पानी नहीं मिल पाता है। कहने को यहां की कुछ जगहों पर बाढ़ आ गई थी लेकिन बावजूद इसके पीने के पानी की समस्या लगातार बनी रही है। ऐसे में यहां के लोगों के लिए पानी की हर एक बूंद कीमती है।
Karwa Chauth 2019: शादी से पहले भी ये व्रत रखती थीं गीता बसरा, साक्षात्कार में बताया खास कारण