क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिग्विजय सिंह के रोड शो में भगवा गमछा पहने दिखे पुलिसकर्मी, कहा- हमसे ऐसा करवाया गया

Google Oneindia News

Recommended Video

Digviajya Singh के Bhopal Roadshow में भगवा गमछा में Police, जानें वजह | वनइंडिया हिंदी

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर होने वाला चुनाव लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। बुधवार को कंप्यूटर बाबा ने कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में एक रोड़ शो किया है। यह रोड शो अब विवादों में घिर गया है। दरअसल विवाद यह है कि, इस रोड में मध्य प्रदेश की पुलिस को सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर लगाया गया था। इतना ही नहीं ये पुलिसकर्मियों के गले में भागवा रंग के गमछे भी डाले नजर आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भगवा रंग का पटका डाले नजर आए

मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भगवा रंग का पटका डाले नजर आए

बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस में आए कम्प्यूटर बाबा लगातार भोपाल में दिग्विजय सिंह के लिए कैंपेन कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह के रोड शो में साधु-संतों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। बुधवार को रैली में शामिल लोगों ने भगवा झंडे ले रखे थे और गले में भगवा पट्टे भी ओढ़े हुए थे। इस दौरान मध्यप्रदेश पुलिस के जवान भी सादी वर्दी पहने गले में भगवा रंग का पटका डाले नजर आए। जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसी दौरान कुछ महिला पुलिसकर्मियों से जब भगवे साफा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें कहा गया है कि रोड शो के दौरान इसे पहने रखें।

13 अखाड़ों के साधु-संत इस रोड शो का हिस्सा बनेंगे

13 अखाड़ों के साधु-संत इस रोड शो का हिस्सा बनेंगे

राजधानी के पुराने व्यावसायिक क्षेत्र में निकले करीब एक किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान नर्मदा मैया की जय और भारत माता की जय के नारे भी लगे। दिग्विजय सिंह के समर्थन में निकाली जा रहे इस रोड शो की कमान भी कम्प्यूटर बाबा संभाली। इस दौरान 13 अखाड़ों के साधु-संत इस रोड शो का हिस्सा बने। बता दें कि मंगलवार को कम्प्यूटर बाबा ने भोपाल के शिक्षा कॉलेज मैदान पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए हठयोग किया। बताया जा रहा है कि ये हठ योग नौ मई तक चलेगा।

पढ़ें भोपाल लोकसभा सीट का पूरा चुनावी गणित, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी

दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मैदान में

दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मैदान में

उधर भोपाल में बुधवार को कांग्रेस के रोड शो के साथ ही बीजेपी का भी रोड शो है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह साध्वी प्रज्ञा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मैदान में हैं। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैं और फिलहाल बेल पर बाहर हैं।

<strong>अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक</strong>अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Comments
English summary
Police personnel wearing saffron scarves at roadshow of Digvijay Singh in bhopal
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X