कोरोना वायरस को मात देने के लिए बंगाल में पुलिसकर्मी कर रहे सरसों के तेल का इस्तेमाल, कई लोगों के ठीक होने का दावा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कुछ पुलिसकर्मियों ने खुद को कोरोना वायरस से बचाने का एक तरीका ढूंढ लिया है। यहां के पुलिस कर्मचारियों के पास एक आधिकारिक विज्ञपति है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरसों के तेल का इस्तेमाल करने, गर्म पानी में नींबू डालकर पीने और कुछ अन्य घरेलू नुस्खों से ना केवल कोरोना वायरस में राहत मिलती है बल्कि इससे मरीज ठीक भी हो जाता है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के इस प्रयोग से कई लोगों को फायदा पहुंचा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों द्वारा सर्कुलेट आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि ये उपाय ना केवल कोरोना वायरस में राहत पहुंचाते हैं बल्कि इससे ठीक भी कर देते हैं। इसके मुताबिक रोजाना उबले अंडों, चावल और सलाद में सरसों के तेल का इस्तेमाल करें। सरसों के तेल को दिन में तीन बार नाक में डालें, 4-5 बार भाप लें, दिन में चार बार गर्म पानी में नींबू डालकर पीएं, गर्म पानी में लहसुन और नमक डालकर दिन में चार बार पिएं और रोजाना हल्दी वाला दूध पिएं।
Recommended Video
क्योंकि ये सभी उपाय खांसी और जुखाम में कारगर होते हैं इसलिए सिलीगुड़ी आयुक्तालय के पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने ये दावा किया है। सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर त्रिपुरारी अर्थव कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों को ये उपयोग करने के लिए कह रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, डिप्टी पुलिस अधिकारी का एक रिश्तेदार, कांस्टेबल और उसकी पत्नी कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और इन उपायों को करने के बाद उनकी सेहत में सुधार आया है। कमिश्नर की ये टिप्स काफी सर्कुलेट हो रही हैं। इसमें लोगों के अनुभवों के बारे में भी बताया जा रहा है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हम डॉक्टर नहीं हैं लेकिन हमने बचपन से इन घरेलू नुस्खों द्वारा प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने के बारे में जाना है। तभी हमने अपने सहकर्मियों से कहा है कि इन उपायों को करें। हमें कोरोना वायरस से लड़ना होगा, तो ऐसे में शरीर स्वास्थ्य होना चाहिए और इसमें क्या बुराई है कि हम अपनी जड़ों तक जाएं।'












Click it and Unblock the Notifications