महाराष्ट्र: गर्भपात के बाद फेंके गए 19 बच्चियों के भ्रूण बरामद, महिला की मौत से हुआ रैकेट का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, डॉ. बाबासाहेब खिदरापुरे होम्योपैथी से ग्रेजुएट है और अस्पताल में गैरकानूनी ढंग से गर्भपात करता था। महिला की मौत पर शक हुआ तो गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में गर्भपात के बाद फेंके गए 19 भ्रूण एक साथ मिलने से सनसनी फैल गई है। पश्चिमी महाराष्ट्र के इस जिले के एक गांव में बरामद हुए ये भ्रूण बच्चियों के हैं। गर्भपात के दौरान एक महिला की मौत की जांच कर रही पुलिस जब म्हैसल गांव में एक नदी किनारे पहुंची को वहां एक नहीं 19 भ्रूण मिले।

26 साल की महिला की मौत से हुआ खुलासा
सांगली के एसपी दत्तात्रेय शिंदे ने कहा, 'हमने अब तक वहां से 19 भ्रूण के अवशेष बरामद किए हैं। गर्भपात के बाद इन्हें वहां दफनाया गया था लेकिन इसका खुलासा हो गया। सभी भ्रूण बच्चियों के हैं।' शिंदे ने बताया कि 28 फरवरी को 26 साल की एक गर्भवती महिला की मौत से इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। READ ALSO: तीन साल की बेटी से बाप ने दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी
गर्भपात के लिए लेकर आया था पति
एक निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान महिला की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, डॉ. बाबासाहेब खिदरापुरे होम्योपैथी से ग्रेजुएट है और अस्पताल में गैरकानूनी ढंग से गर्भपात करता था। महिला की मौत पर शक हुआ तो गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला को उसका पति प्रवीण जमदादे गर्भपात के लिए अस्पताल लेकर आया था क्योंकि तीसरी बार उसके गर्भ में बेटी का भ्रूण था। READ ALSO: शराब के नशे में धुत महिला टीचर ने बार के बाउंसर के साथ ये क्या किया?
महिला के पिता ने किया था विरोध
महिला के पिता सुनील जाधव ने बताया कि उन्होंने प्रवीण को ऐसा न करने के लिए कहा था लेकिन उसने उनकी बात नहीं सुनी। पुलिस ने महिला के पति और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। READ ALSO: सड़क से खींचकर कार की पिछली सीट पर महिला से गैंगरेप, गोद में रोता रहा बच्चा












Click it and Unblock the Notifications