हाजी अली दरगाह में नहीं मिली तृप्ति देसाई को एंट्री, पुलिस ने हिरासत में लिया
मुंबई। शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं को प्रवेश दिलाने वाली भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई ने गुरूवार को हाजी अली दरगाह में प्रवेश करने की बहुत कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पायीं जिसके बाद वो अपने कुनबे के साथ सीएम आवास की ओर बढ़ने लगीं जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
मालूम हो कि तृप्ति देसाई जब हाजी अली दरगाह पहुंचीं तो वहां खड़े लोग उनका विरोध कर रहे थे और जोर-जोर से उनके खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे जिसे देखते हुए पुलिस ने तृप्ति को कार से उतरने ही नहीं दिया।
लेकिन जब तृप्ति को दरगाह के अंदर जाने की एंट्री नहीं मिली तो वो सीएम आवास की ओर बढ़ने लगी जिस पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो जब नहीं मानी तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया।













Click it and Unblock the Notifications