मुंबई पुलिस में कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत, लगाए गए ये आरोप

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना रनौत महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर हमलावर हैं। बुधवार को इस मामले में नया मोड़ आया, जब बीएमसी ने बांद्रा स्थित कंगना रनौत के दफ्तर में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद अब एक वकील ने कंगना के खिलाफ मुंबई के विक्रोली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही उन पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

वीडियो को बनाया आधार

वीडियो को बनाया आधार

बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील नितिन माने ने अपनी शिकायत में कहा कि कंगना ने बुधवार को बीएमसी की कार्रवाई के बाद एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि 'उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया.... आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता'। माने के मुताबिक इस वीडियो में कई बार सीएम के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ है। इसी को आधार बनाकर उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है।

Recommended Video

    Kangana Ranaut के खिलाफ Mumbai में FIR दर्ज | Uddhav Thackeray | Shiv Sena | BMC | वनइंडिया हिंदी
    मानहानि का मुकदमा चाहते हैं वकील

    मानहानि का मुकदमा चाहते हैं वकील

    वकील नितिन माने के मुताबिक कंगना ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस वजह से उनके खिलाफ भारदीय दंड संहिता की धारा 499 तहत शिकायत दर्ज करवाई गई है। ये एक मानहानि का मामला है। हालांकि अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, सिर्फ वकील की शिकायत दर्ज की गई है। जांच के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

    जमकर निशाना साध रही कंगना

    जमकर निशाना साध रही कंगना

    कंगना ने बुधवार को बीएमसी की कार्रवाई की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं कभी गलत नहीं थी, मेरे दुश्मनों ने बार-बार ये साबित किया है, इसी वजह से मेरी मुंबई अब पीओके हो गई है। वहीं जब बीएमसी की टीम कंगना के ऑफिस पहुंची, तो तुरंत कंगना ने उनकी तुलना बाबर से कर दी। उन्होंने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि बाबर और उनकी टीम। इसके बाद अवैध निर्माण की कार्रवाई के साथ उन्होंने लिखा- 'पाकिस्तान'। इन सभी ट्वीट के साथ कंगना ने डेथ ऑफ डेमोक्रेसी हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+