Polavaram : आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री ने CM जगन पर लगाए गंभीर आरोप
पोलावरम प्रोजेक्ट के संबंध में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वरिष्ठ टीडीपी नेता बोंडा उमामहेश्वर राव ने रिवर्स टेंडरिंग के आरोप लगाए हैं।
विजयवाड़ा, 21 जुलाई : आंध्र प्रदेश के पूर्व विधायक बोंडा उमामहेश्वर राव ने सीएम जगन पर आरोप लगाया है। पूर्व विधायक और वरिष्ठ टीडीपी नेता बोंडा उमामहेश्वर राव ने बुधवार को कहा कि पोलावरम परियोजना के 70 प्रतिशत काम टीडीपी शासन के दौरान पूरे हो गए थे। वाईएसआरसीपी के सत्ता में आने के बाद इन कार्यों को पूरी तरह से रोक दिया गया।

टीडीपी नेता बोंडा उमा ने कहा कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ताडेपल्ले महल से अपने एसी कमरे से बाहर आने की जहमत नहीं उठाते हैं। कैबिनेट मंत्री अपने घरों में रह रहे हैं, जबकि बाढ़ पीड़ित अपना समय लगातार खतरों का सामना करते हुए बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोलावरम परियोजना के कारण विस्थापित हुए परिवारों को 500 करोड़ रुपये दिए जाने का दावा किया गया, लेकिन पैसे किसके खाते में गए ?
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल का जिक्र कर बोंडा उमा ने कहा, मुख्यमंत्री के रूप में नायडू परियोजनाओं की समीक्षा के लिए हर सोमवार को बैठकें करते थे। उन्होंने कहा कि टीडीपी शासन के दौरान परियोजना पर 11,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने वाईएसआरसीपी के सत्ता में आने के बाद पोलावरम परियोजना 2020 तक पूरा किए जाने का वादा किया था। हालांकि, सत्ता संभालने के बाद, उन्होंने इसकी डेडलाइन 2022 तक बढ़ा दी। टीडीपी नेता ने कहा, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री ने टीडीपी सांसद को संसद में बताया था कि 2019 में जगन मोहन रेड्डी के सत्ता में आने के बाद से पोलावरम की अनदेखी के कारण परियोजना 2024 तक पूरी नहीं हो सकती।












Click it and Unblock the Notifications