जहरीले सांप ने उसी शख्स को डंसा जिसने उसे पाला, फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। कई बार लोग जोश में आकर कुछ ऐसा कदम उठा लेते हैं जो उनके लिए घातक हो जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देखने को मिला। एक शख्स ने करीब एक महीने पहले जहरीले काले सांप को पालने का फैसला किया। इस दौरान उसने उस सांप का पूरा ध्यान रखा। हालांकि उसे शायद इस बात उम्मीद नहीं थी जिस सांप को वो पाल रहा है वही एक दिन उसकी मौत की वजह बन जाएगा। आखिरकार इस शख्स की मौत उसी सांप के काटने से हो गई।

सांप पालने का काम करता था शख्स

सांप पालने का काम करता था शख्स

ये चौंकाने वाला मामला संदना थाना क्षेत्र के हरिहरपुर रघुनाथपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, इसी गांव में रहने वाले राधेश्याम के बेटे छोटेलाल सांप पालने का काम करते थे। उन्होंने पिछले करीब एक महीने से एक काले सांप को अपने कब्जे रखा हुआ था। इस दौरान वह उस सांप के लिए सभी जरूरी चीजें मुहैया कराता था।

एक महीने पहले ही सांप को पाला था

एक महीने पहले ही सांप को पाला था

धीरे-धीरे करीब एक महीने हो गया, इस दौरान 35 वर्ष के इस छोटेलाल को ये उम्मीद नहीं रही होगी की ये काला सांप ही उनकी मौत की वजह बन जाएगा। गुरुवार सुबह करीब छह बजे भी वह सांप की देखरेख में जुटा हुआ था, इसी दौरान अचानक उस सांप ने उसका ध्यान रखने वाले इस शख्स की उंगली में काट लिया। सांप के काटने से ये शख्स बेहोश हो गया।

सांप के काटने पर शख्स हुआ बेहोश और फिर...

सांप के काटने पर शख्स हुआ बेहोश और फिर...

जैसे ही घरवालों को और स्थानीय लोगों को इसका पता चला उन्होंने तुरंत इस शख्स को अस्पताल ले जाने का फैसला लिया। परिजन उसे इलाज के लिए पहले गोंदलामऊ ले गए फिर उसे सीतापुर ले जा रहे थे। हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने उस सांप को एक बाबा को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+