Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PNGRB के नए टैरिफ आदेश के बाद Adani Total Gas ने CNG और PNG के दाम घटाए, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Adani Total Gas News: अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने सीएनजी और पीएनजी कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। एटीजीएल अडानी ग्रुप और फ्रांस की कंपनी टोटल एनर्जी का सिटी गैस जॉइंट वेंचर है। इस ज्वाइंट वेंचर ने कई बाजारों में CNG और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम घटा दिए हैं। इस फैसले से घरेलू उपभोक्ताओं और वाहन चालकों दोनों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। कीमतों में कटौती पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) की ओर से गैस ट्रांसपोर्टेशन टैरिफ में किए गए बड़े सुधार के बाद की गई है।

PNGRB के नए आदेश के तहत, तीन गैस जोन को घटाकर दो कर दिया गया है। इसके अंतर्गत CNG और घरेलू PNG के लिए 54 रुपये प्रति MMBtu की समान दर तय की गई है। समान दर लागू किए जाने का फायदा यह होगा कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की लागत कम हुई है। इससे उपभोक्ताओं को सस्ती गैस मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

Adani Total Gas News

Adani Total Gas ने दी उपभोक्ताओं को राहत

- अडानी टोटल गैस कंपनी के मुताबिक, कीमतों में कमी क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग है। गुजरात और आसपास के मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र क्षेत्रों में CNG के दाम 0.50 से 1.90 रुपये प्रति किलो तक घटाए गए हैं। घरेलू PNG 1.10 रुपये प्रति एससीएम तक सस्ती हुई है।

- राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-एनसीआर, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों में CNG के दाम 1.40 से 2.55 रुपये प्रति किलो तक कम किए गए हैं। PNG 1.10 से 4 रुपये प्रति एससीएम तक सस्ती हुई है।

- मध्य और पूर्वी भारत में CNG की कीमतों में 1.81 से 4.05 रुपये प्रति किलो और PNG में 4 रुपये प्रति एससीएम तक की कमी आई है।

पीएनजीआरबी की ओर से लागू किया गया यह नया टैरिफ स्ट्रक्चर 1 जनवरी 2026 से लागू हो चुका है। इसके तहत दूरी आधारित जोन की संख्या तीन से घटाकर दो कर दी गई है। देश भर में अब CNG और घरेलू PNG के लिए एक समान जोन-1 दर लागू होगी। इससे क्षेत्रीय असमानताएं खत्म होंगी और उपभोक्ताओं को कम कीमतों का सीधा लाभ मिलेगा।

नए टैरिफ आदेश के बाद अब दो जोन

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा-एनसीआर, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से सटे इलाकों में सीएनजी की कीमतों में ₹1.40 से ₹2.55 प्रति किलोग्राम की कटौती की गई है। घरेलू पीएनजी ₹1.10 से ₹4.00 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) तक सस्ती हुई है। मध्य और पूर्वी भारत में सीएनजी के दाम ₹1.81 से ₹4.05 प्रति किलोग्राम तक घटे हैं। घरेलू पीएनजी की कीमतों में अधिकतम ₹4.00 प्रति एससीएम तक की कमी आई है।

1 जनवरी 2026 से लागू पीएनजीआरबी (PNGRB) के नए टैरिफ आदेश के तहत गैस परिवहन की तीन जोन को घटाकर दो कर दिया गया है। इसके तहत पूरे देश में घरेलू पीएनजी और सीएनजी-ट्रांसपोर्ट सेगमेंट के लिए ₹54 प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (MMBTU) (कर को छोड़कर) का एक समान जोन-1 टैरिफ लागू किया गया है। यह सरल टैरिफ संरचना क्षेत्रीय असमानताओं को खत्म करती है और इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को कम कीमतों के रूप में मिलता है।

ATGL ने कहा, 'किफायती कीमतें हमारी प्राथमिकता'

ATGL के ईडी और सीईओ सुरेश पी. मंगलानी ने कहा कि यह सुधार प्राकृतिक गैस को और किफायती बनाएगा। घरों और परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देगा। फिलहाल भारत के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी करीब 6 प्रतिशत है, जिसे 2030 तक 15 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य है।

2030 तक प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 15% करने का लक्ष्य

भारत के कुल ऊर्जा मिश्रण (Energy Mix) में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी अभी भी लगभग 6 प्रतिशत ही है। ऐसे में लागत को तर्कसंगत बनाने वाले ये कदम सरकार के 2030 तक प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक गैस को भारत के प्रमुख ट्रांजिशन फ्यूल (संक्रमणकालीन ईंधन) के रूप में स्थापित करना है।

पीएनजीआरबी (PNGRB) ने 16 दिसंबर को पाइपलाइनों के लिए एक तर्कसंगत टैरिफ संरचना की घोषणा की थी। इसके तहत प्राकृतिक गैस के परिवहन को सरल बनाया गया है। प्राकृतिक गैस का उपयोग बिजली उत्पादन, उर्वरक निर्माण, सीएनजी बनाने और घरेलू रसोई में ईंधन के रूप में किया जाता है। 1 जनवरी से लागू होने वाले संशोधित टैरिफ उपभोक्ताओं और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए प्राकृतिक गैस परिवहन को अधिक सरल, न्यायसंगत और लागत-प्रभावी बनाते हैं।

1 जनवरी 2026 से लागू हुआ टैरिफ

संशोधित व्यवस्था के तहत, 1 जनवरी 2026 से दूरी आधारित टैरिफ ज़ोन की संख्या को तीन से घटाकर दो कर दिया गया है-300 किलोमीटर तक और उससे अधिक दूरी के लिए। इसके साथ ही अब पूरे देश में सीएनजी और घरेलू पीएनजी उपभोक्ताओं पर एक समान, कम जोन-1 दर (करीब ₹54 प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) लागू होगी, चाहे गैस स्रोत से दूरी कितनी भी हो। यह जानकारी पीएनजीआरबी ने दी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+