पीएनबी घोटाला: प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ा नीरव मोदी की कंपनी से रिश्ता
नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की कंपनी से अपना करार तोड़ दिया है। प्रियकां चोपड़ा के प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए बताया नीरव मोदी पर हालिया लगे आरोपों को देखते हुए प्रियंका चोपड़ा ने नीरव मोदी ब्रांड से अपने करार को खत्म करने का फैसला लिया है। प्रियंका चोपड़ा इसके लिए लंबे समय से कानूनी सलाह ले रही थीं।

जुलाई 2017 में नीरव मोदी से जुड़ी थीं प्रियंका
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नीरव मोदी के ज्वेलरी डिजाइनर ब्रांड की एंबेसडर थीं। प्रियंका चोपड़ा जनवरी 2017 से ब्रांड एंबेसडर के तौर पर नीरव के लग्जरी डायमंड ज्वैलरी ब्रांड से जुड़ी हुईं थीं। उन्होंने नीरव मोदी ब्रांड के लिए कई विज्ञापनों में भी काम किया था। नीरव मोदी के कई आउटलेट में अभी प्रियंका की तस्वीरों वाले विज्ञापन लगे हैं।

घोटाले सामने आने के बाद से ही प्रियंका ने कर ली थी तैयारी
बता दें कि नीरव मोदी के देश छोड़ने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले में कानूनी सलाह लेनी शुरु कर दी थी। बीते 16 फरवरी को ही प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने बयान दिया था कि नीरव मोदी ब्रांड से प्रियंका के जुड़े होने से उनकी भी छवि को धक्का पहुंच रहा है ऐसे में प्रियंका नीरव मोदी से करार खत्म करने के लिए कानूनी सलाह ले रही हैं।

11,500 करोड़ के घोटाले का आरोपी हैं नीरव मोदी
आपको बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड का मामला सामने आया है। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। भारत के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पीएनबी की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी गई है। बैंक ने बताया है कि मुंबई की एक ब्रांच में 1.77 अरब डॉलर की धोखाधड़ी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications