PNB को दिखाया ठेंगा, विदेशी बैंकों का लोन चुकाने के लिए राजी हुआ नीरव मोदी
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी नीवर मोदी दो विदेशी बैंकों से लिए गए लोन की रकम को चुकाएगा। अमेरिका के HSBC बैंक और इज़रायल डिसकाउंट बैंक को नीरव मोदी की कंपनियों ने भुगतान वसूल लिया है। बता दें कि इन दोनों ही बैंकों को न्यूयार्क की कोर्ट से बकाया वसूलने का निर्देश मिला था, जिसे बैंकों ने पूरा कर लिया है।

इन कंपनियों के नाम विदेश बैंक का लोन
बता दें कि आईडीबी न्यूयॉर्क ने 2013 में दो नीरव मोदी की दो कंपनियों, फायरस्टार डायमंड इंक और फैंटैसी इंक को $ 12,000,000 (एक करोड़ 20 लाख डॉलर) का लोन दिया था, जबकि एचएसबीसी ने मोदी की उन्हीं कंपनियों को साल 2008 में $ 16,000,000 (1 करोड़ 60 लाख डॉलर) को लोन दिया था। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों से संबंधित संपत्तियों की नीलामी करके बकाया धन का भुगतान किया जाएगा। यूएस ट्रस्टी ने बैंकों और कोर्ट को विश्वास दिलाया है कि उनकी वसूली पूरी हो जाएगी।

भारतीय बैंक क्यों नहीं वसूल पा रहा लोन?
लेकिन अब सवाल ये उठने लगा है कि आखिर पंजाब नेशनल बैंक ने अभी तक लोन का पैसा वसूल पाने में क्यों पीछे है? जब विदेशी बैंक अपने लोन को वसूलन के लिए कंपनियों से जुड़ी संपत्तियों को नीलाम कर सकते हैं तो आखिर भारत बैंक ऐसा क्यों नहीं कर पा रहा है। जबकि नीरव मोदी की अधिकांश संपत्तियों को जांच के दायरे में शामिल कर लिया गया है।

देर से कार्यवाही शुरू हुई उसके बाद भी वसूल लेंगे लोन
इसके विपरीत, अमेरिका में कार्यवाही बहुत बाद में शुरू हुई फिर भी दो बैंक अपने लोन को सुरक्षित करने में सक्षम हुए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विदेशी बैंक जिन संपत्तियों की नीलामी की बात कर रहे क्या वो भारतीय एजेंसियों की ओर से अटैच किया गया है या फिर किसी और संपत्ति की बात की जा रही है। बता दें कि नीरव मोदी पर करीब 13000 करोड़ के पीएनबी घोटाले का आरोप है। घोटाला सामने आने के बाद से नीरव मोदी विदेश में शरण लिए हुआ है। इस घोटाले में नीरव के साथ उसके मामा मेहुल चोकसी के भी शामिल होने का आरोप है। मेहुल चोकसी भी फरार है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications