जिनपिंग के साथ डिनर कर बर्थ डे मनाएंगे PM मोदी, खिलाएंगे गुजराती पकवान
नयी दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाही अंदाज में अपना जन्मदिन मनाने के पक्ष में नहीं है। मोदी अपने जन्मदिन अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट गार्डन में मनाएंगे। मोदीके जन्मदिन के मौके पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ डिनर करेंगे।
मोदी जिंगपिंग के साथ शाही डिनर करेंगे। सूत्रों के मुताबिक जिनपिंग के ठहरने के इंतजाम से लेकर लंच और डिनर तक का सारा कार्यक्रम खुद मोदी ने तय किया है। इस मौके पर चीनी राष्ट्रचपति को गुजराती व्यंजन खिलाया जाएगा। इस मौके पर 100 से ज्याकदा गुजराती व्यंीजन परोसे जाएंगे।
मोदी के जन्मदिन पर गुजरात सरकार के न्योते पर भारत के 120 व्यापारिक प्रतिनिधि चीनी राष्ट्रपति से हयात होटल में मुलाकात करेंगे। इनमें मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, साइरस मिस्त्री, गौतम अडानी और अजीम प्रेमजी जैसे नाम शामिल हैं।
अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति के साथ उनके देश के टॉप बिजनेसमैन भी भारत आएंगे।इस मौके पर दोनों देशों के उद्योगपतियों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस मौके पर जिनपिंग को बाजरे की रोटी और मसाला खिचड़ी सहित 100 से ज्या दा डिश सर्व की जाएंगी। कुल 250 से ज्यादा मेहमानों के लिए गुजराती-काठियावाड़ी व्यंजन का इंतजाम किया जा रहा है।