PMO Name Change: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पीएमओ परिसर अब सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा
PMO Name Change: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से कई अहम फैसले लिए गए हैं। बहुत से शहरों का नाम बदला गया है और इमारतों का नाम बदला गया है। पीएम आवास अब लोक कल्याण मार्ग से जाना जाता है। राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया था। अब पीएमएओ परिसर का भी नाम बदल दिया गया है। इसे अब सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा, राजभवन का भी नाम बदलकर लोकभवन कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भी ऐसे संकेत दिए थे कि पीएमओ परिसर का नाम बदला जा सकता है। पीएम मोदी ने राजपथ के नाम बदलने के बारे में कहा था कि देश को अतीत की बेड़ियों और गुलामी की मानसिकता से बाहर आना ही चाहिए। मोदी सरकार में कई शहरों के भी नाम बदले गए हैं।

PMO Name Change: पीएमओ परिसर को दिया गया नया नाम
मोदी सरकार ने पहले ही ऐसे संकेत दिए थे कि कुछ और अहम इमारतों के नाम आने वाले समय में बदला जा सकता है। पीएमओ का नाम बदलकर सेवा तीर्थ किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह नाम जनसेवा के संकल्प को दिखाता है। राजभवन को भी अब लोकभवन के नाम से जाना जाएगा। साल 2016 में प्रधानमंत्री आवास का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग रखा गया था। पहले इसे 7आरसीआर (रेस कोर्स रोड) के नाम से जाना जाता था। इसी तरह से राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया गया था।
यह भी पढ़ें: Vedamurti Devavrat कौन हैं? 19 की उम्र में जीता PM मोदी का दिल, ऐसा क्या किया, जो रचा 200 साल बाद नया इतिहास?
Modi Government ने इन शहरों के भी बदले नाम
- मोदी सरकार ने कई शहरों के नाम बदलने का काम भी किया है। विपक्ष इसे जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की तरकीब कहती है। सरकार का कहना है कि गुलामी और क्रूरता के प्रतीकों के नाम बदले गए हैं।
- मोदी सरकार में औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर, उस्मानाबाद (महाराष्ट्र) का नाम बदलकर धाराशिव और होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया गया।
- फैजाबाद का नाम अयोध्या, इलाहाबाद का प्रयागराज, मुगलसराय का नाम दीनदयाल उपाध्याय नगर किया गया था। राज्य सरकारें नाम बदलने का प्रस्ताव देती हैं, जिसे केंद्र द्वारा अनुमति मिलती है।
यह भी पढ़ें: Year Ender: 2025 में किन देशों और वैश्विक नेताओं से और मजबूत हुए भारत के रिश्ते? चल पाया मोदी का मैजिक?












Click it and Unblock the Notifications