मोदी सरकार में निजी सच‍िवों की नियुक्त‍ि पर पीएमओ का अड़ंगा

pmo-narendra-modi
नई दिल्ली। 'अच्छे दिन' लाने के लिए भाजपा इतनी गंभीर है कि अपने खासमखास मंत्र‍ियों को न‍िजी सच‍िव भी मन-मुताबिक नहीं दिए जा रहे हैं। मोदी सरकार में 3 मंत्रियों के निजी सचिवों की नियुक्ति पर पी.एम.ओ. ने अड़ंगा लगा दिया है। पी.एम.ओ. ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह सहित राज्‍य मंत्री वी.के. सिंह और किरन रिजेजु के निजी सचिवों की नियुक्ति को हरी झंडी नहीं दी है।

पी.एम.ओ. ने राजनाथ सिंह का निजी सचिव आलोक सिंह को रखे जाने पर अड़ंगा लगा दिया है। इससे पहले आलोक यू.पी.ए. सरकार में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के निजी सचिव थे। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला लिया है कि यूपीए में मंत्रियों के निजी सचिव और ओ.एस.डी. (ऑफिसर ऑन स्‍पेशल ड्यूटी) नई सरकार में नहीं रखे जाएंगे हालांकि इस बारे में सरकार की ओर से कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है।

मोदी की मीट‍िंग में बुरी शक्त‍ियां
बताया जा रहा है कि पी.एम.ओ. आलोक की खासतौर पर पिछली पोस्टिंग से खुश नहीं था। यह भी माना जा रहा है कि पी.एम.ओ. उन सभी मंत्रियों के साथ उसी तरह का रुख अख्तियार कर सकता है, जिनके निजी सचिव पिछली सरकार में मंत्रियों के निजी सचिव रहे हैं।

गौरतलब है कि मोदी सरकार में कम से कम 7 से 8 मंत्री ऐसे हैं, जिन्‍हें ऐसे अफसरों को अपने निजी सचिव के तौर पर रखा है। हालांकि अब फैसला वही होगा, जो स्वयं नरेंद्र मोदी चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+