कोई भी कोर्स फ्री में! PM कौशल विकास योजना कर रही युवाओं को प्रशिक्षित, 6 स्टेप में जानें कैसे करें आवेदन?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 'सबका साथ-सबका विकास' के तहत भारत को ऊंचाइयों को ले जा रहे हैं। देश की बेरोजगारी की दर को घटाने के लिए मोदी द्वारा निरंतर प्रयास कर रही है। जिसके तहत पीएम मोदी ने तमाम तरह की योजनाओं की शुरुआत की है। जिसमें प्रमुख 'प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना' है।
इस योजना में बेरोजगार युवाओं को कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस साल योजना के तहत कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने 1 करोड़ 37 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को कंस्ट्रक्शन, फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर और फिटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, हैंडीक्राफ्ट, जेम्स एवं ज्वेलरी और लेदर टेक्नोलॉजी जैसे करीब 40 तकनीकी क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाता है। यह प्रशिक्षण युवाओं को निशुल्क प्रदान किया जाता है।

इस योजना की शुरुआत साल 2015 में पीएम मोदी ने की थी। तब से लेकर आज तक योजना का लाभ युवाओं को मिल रहा है। इस योजना का सफल संचालन हर साल किया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे उठाएं इस योजना का लाभ?
कौन-कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ?
- भारतीय नागरिक होना जरूरी है
- बेरोजगार और आय का कोई स्रोत न होने वाले
- कॉलेज / स्कूल ड्रॉपआउट
- आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं का बुनियादी ज्ञान
- 10वीं या 12वीं पास आउट /ड्राप आउट
इन दस्तावेजों की जरूरत
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- स्कूल प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपार्ट साइज फोटो
- हाई स्कूल/इंटर मार्कशीट
- वोटर आईडी
- बैंक पासबुक
6 स्टेप में जानें कैसे करें ऑनलाइन आवेदन ?
- स्टेप-1: आधिकारिक वेबसाइट pmkvyofficial.org पर जाएं
- स्टेप-2: स्किल इंडिया लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने न्यू पेज ओपन होगा।
- स्टेप-3: रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
- स्टेप-4: अब आपके सामने इंडिया लिंक पोर्टल ओपन होगा।
- स्टेप-4: रजिस्टर कैंडिडेट पर क्लिक करें
- स्टेप-5: अप्लाई प्रोसेस पर क्लिक करें
- स्टेप-6: अब आपके सामने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना ऑनलाइन अप्लाई फॉर्म ओपन होगा, उसे भरें। आखिरी स्टेप में फॉर्म को सबमिट करें।












Click it and Unblock the Notifications