बहाना ना बनाएं, अपनी गलती स्वीकार करें पीएम मोदी: राहुल गांधी

राहुल गांधी के तीन दिवसीय अमेठी दौरे का आज दूसरा दिन है

नई दिल्ली। अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम को अपनी गलत स्वीकार करनी चाहिए और मान लेना चाहिए को उन्होंने गलत फैसले किए। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को रोजगार देने में नाकाम साबित हुई है।

बहाना ना बनाएं, अपनी गलती स्वीकार करें पीएम मोदी: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को गुमराह कर रही है जो वादा करके बीजेपी सरकार में आई थी वो भूल चुकी है। लोग बेरोजगार हैं सरकार उनको रोजगार नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि तीन साल में मोदी सरकार कुछ नहीं कर पाई अब मोदी सरकार को अपनी गलती को स्वीकार करनी चाहिए।राहुल गांधी ने कहा कि दो साल से कम का वक्त बचा है मोदी सरकार को अपने वादे पूरे करने चाहिए।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि चीन हर एक दिन 50,000 नौकरियां पैदा करता है। भारत, मोदी के मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप/स्टैंड अप इंडिया के अंदर 450 नौकरियां (प्रतिदिन) पैदा करता है।

राहुल गांधी के तीन दिवसीय अमेठी दौरे का आज दूसरा दिन है। कल राहुल गांधी ने अमेठी में चौपाल लगाई. इस मौके पर उन्होंने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा- कि मोदी जी देश का समय बर्बाद करना बंद करें और रोजगार देना शुरू करें। 30 हजार लोग हर रोज रोजगार ढूंढने के लिए आते हैं, रोजगार सिर्फ 400 लोगों को मिलता है। मोदी जी ने 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया गया था। आज हालात क्या हैं? आप देख सकते है कितने लोगों को रोजगार मिला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+