'पीएम, RSS, सबकुछ आपका, 15 सेकंड नहीं, 1 घंटा ले लो', नवनीत राणा के बयान पर ओवैसी का पलटवार
एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी के पीएम मोदी की सुरक्षा को लेकर दिए एक बयान पर बीजेपी नेता नवनीत राणा ने अकबरुद्दीन और असदुद्दीन की पार्टी को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा महज कि महज 15 सेकंड के लिए हैदराबाद पुलिस की सुरक्षा को हटा दिया जाए तो हालात खराब हो सकते हैं। वहीं अब असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी नेता के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बीजेपी की है, लेकिन हम भी अब ये देखना चाहते हैं बीजेपी में कितनी इंसानियत बची है।
नवनीत राणा के बयान को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मैं मोदी जी से कहता हूं, उन्हें (पीएम मोदी को) 15 सेकंड दीजिए। आप क्या करेंगे? उन्हें 15 सेकंड ने नहीं 1 घंटा दे दीजिए...। हम भी देखना चाहते हैं कि क्या आपमें थोड़ी भी इंसानियत बची है. कौन डरता है? हम तैयार हैं...अगर कोई इसके लिए खुला आह्वान कर रहा है तो ऐसा ही हो...पीएम आपका है, आरएसएस है आपका, सब कुछ आपका है। तुम्हें कौन रोक रहा है... हमें बताओ कि हमें कहां आना है, हम वहां आएंगे।"

दरअसल, इससे पहले बीजेपी सांसद नवनीत राणा ने अकबरुद्दीन ओवैसी के पूर्व दिए एक बयान को लेकर एआईएमआईएम को निशाने पर लिया था। नवनीत राणा ने कहा, "छोटा बोलता है कि, पुलिस को 15 मिनट हटा दो तो हम दिखाएंगे की क्या कर सकते हैं. छोटे को मेरा कहना है, तुझे 15 मिनट लगेंगे छोटे, हमको सिर्फ 15 सेकेंड लगेंगे। 15 सेकेंड के लिए अगर पुलिस को हटाया तो छोटे-बड़े को ये पता नहीं लगेगा कि कहां से आया कहां को गया।"












Click it and Unblock the Notifications