मोदी कब तक बने रहेंगे PM? उनके बाद कौन होगा देश का अगला प्रधानमंत्री? भविष्यवाणियों ने बढ़ाई सियासी हलचल
PM Prediction Next: देश की राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प बहस चल रही है। सवाल सीधा है-क्या नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 2029 के बाद भी प्रधानमंत्री बने रहेंगे? और अगर वे पद छोड़ते हैं तो अगला चेहरा कौन होगा? सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, ज्योतिषीय भविष्यवाणियां तेजी से वायरल हो रही हैं।
ज्योतिष की नजर से मोदी का कार्यकाल
हाल ही में एक कार्यक्रम में आध्यात्मिक मार्गदर्शक जय मदान (Jai Madaan) ने प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक भविष्य पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि मोदी पहले ही इतिहास में अमर हो चुके हैं। उनके मुताबिक, कई लोग अलग-अलग सालों में उनके राजनीतिक करियर की भविष्यवाणी करते रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि मोदी अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने हल्के अंदाज में यहां तक कहा कि अगर 2047 तक का सवाल है तो वह भी संभव है।

एक टीवी चैनल के समिट में जय मदान ने कहा,
"अगर आप मुझसे पूछें तो वो (मोदी) पहले ही अमर हो चुके हैं। पीएम मोदी इतिहास से जाने वाले नहीं हैं। बात सिर्फ शारीरिक अस्तित्व की है। कई विद्वान अलग-अलग साल बताते रहते हैं कि वो इस साल जाएंगे, उस साल जाएंगे। लेकिन मुझे लगता है कि वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे, अगर आपका सवाल यही है और आगे 2047 तक की बात करें तो...मतलब अगर हम उनके टेलोमियर सेल्स बढ़ा दें, तो यह भी संभव है।''
2029 में फिर प्रचंड बहुमत? PM मोदी के बाद कौन बनेगा देश का अलगा PM?
दूसरी ओर ज्योतिषाचार्य राकेश कथूरिया (Rakesh Kathuria) की भविष्यवाणी ने नई चर्चा छेड़ दी है। उनका दावा है कि 2029 में मोदी फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में लौटेंगे और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के (Jawaharlal Nehru) के 17 साल के कार्यकाल का रिकॉर्ड भी पीछे छूट जाएगा। इसके बाद वे सम्मानजनक तरीके से पद छोड़ेंगे।
कथूरिया ने संकेत दिया कि उनके बाद उत्तर प्रदेश से एक बड़ा चेहरा राष्ट्रीय राजनीति में उभरेगा। उन्होंने नाम तो नहीं लिया, लेकिन इतना कहा कि "जो अभी यूपी पर शासन कर रहा है", वही आगे चलकर देश की कमान संभाल सकता है। राजनीतिक हलकों में इसे योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से जोड़कर देखा जा रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,
''मोदी जी 2029 में फिर प्रचंड बहुमत से जीतेंगे, फिर प्रधानमंत्री बनेंगे, पंडित नेहरू जी का 17 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा, उसके बाद ये ग्रेसफुली अपनी पोजीशन छोड़ेंगे और उत्तराधिकारी कौन होगा सोचिए, उसके बाद सबके दिमाग में एक ही नाम आता है जो यूपी रूल कर रहे हैं। जी हां, 100% सही आता है। जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है, जनता की आवाज है। वही आएंगे और 2050 तक वो प्रधानमंत्री रहेंगे, ये भी आप नोट कर लीजिए। और मोदी जी की क्या फेट होगी?''
जनता की नब्ज बनाम ज्योतिष
राजनीति में भविष्यवाणियां नई बात नहीं हैं। लेकिन चुनावी गणित, गठबंधन की मजबूरियां और जनता का मूड अक्सर सारे अनुमान बदल देते हैं। 2024 के आम चुनाव में भाजपा को अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिला और उसे एनडीए सहयोगियों के साथ सरकार बनानी पड़ी। ऐसे में 2029 को लेकर दावे कितने सटीक साबित होंगे, यह वक्त ही बताएगा।
विशेषज्ञ मानते हैं कि किसी भी नेता का राजनीतिक भविष्य सिर्फ ग्रह-नक्षत्रों से तय नहीं होता। जमीनी संगठन, आर्थिक हालात, विपक्ष की ताकत और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां भी बड़ी भूमिका निभाती हैं।

पीएम मोदी का राजनीतिक सफर (Narendra Modi Political Career)
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ।
- बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ाव, 1971 में पूर्णकालिक कार्यकर्ता बने।
- 1985 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठनात्मक जिम्मेदारी मिली।
- 1998 में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बने और संगठन में प्रभावशाली भूमिका निभाई।
- 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए, बाद में विधानसभा चुनाव जीतकर पद संभाला।
- 2002 के गुजरात दंगों को लेकर उनकी सरकार पर सवाल उठे. 2012 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एसआईटी ने उनके खिलाफ अभियोजन लायक सबूत नहीं पाए।
- मुख्यमंत्री रहते हुए आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का श्रेय मिला, लेकिन स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीबी के मोर्चे पर आलोचना भी हुई।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिलाया, 1984 के बाद पहली बार किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला।
- प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को बढ़ावा, स्वच्छता अभियान की शुरुआत, कुछ पर्यावरण और श्रम कानूनों में बदलाव।
- 2016 में नोटबंदी और 2017 में जीएसटी लागू किया, दोनों फैसले काफी विवादित रहे।
- 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद राष्ट्रवादी माहौल में दोबारा प्रचंड बहुमत से जीत।
- दूसरे कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू किया, जिस पर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए।
- 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, एनडीए गठबंधन के साथ सरकार बनाई।
-
Modi Rob Jetten talk: PM मोदी और नीदरलैंड के बीच 'फोन कॉल', किन मुद्दों पर हुई चर्चा? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला











Click it and Unblock the Notifications