Sonia Gandhi Birthday: पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- भगवान आपको लंबी उम्र दें
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है, 'श्रीमति सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। भगवान उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें।' आपको बता दें सोनिया गांधी आज 74 साल की हो गई हैं। उनका जन्म साल 1946 में 9 दिसंबर को इटली के लुसियाना में हुआ था। वह इस बार किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं।
Recommended Video

सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस महामारी के संकट और केंद्र के कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी के निर्देशों के अनुसार, महासचिव केसी वेणुगोपाल ने वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश ईकाइयों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह इस साल कांग्रेस अध्यक्ष के जन्मदिन पर जश्न ना मनाएं। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।












Click it and Unblock the Notifications