पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर दी बधाई, बोले वह दूरदर्शी नेता

Recommended Video

    Atal Bihari Vajpayee के Birthday पर Narendra Modi ने ऐसे किया Wish | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्विटर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि हमारे प्रिय अटलजी को जन्मदिन की बधाई, वह ना सिर्फ असाधारण बल्कि दूरदर्शी नेता हैं, उन्होंने भारत को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया और विश्वपटल पर देश की गरिमा को बढ़ाया है, मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

    1924 में हुआ जन्म

    1924 में हुआ जन्म

    आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था, वह देश के 10वें प्रधानमंत्री थे, जो जिर्फ 13 दिन प्रधानमंत्री रहे थे। इसके बाद 1998 में फिर से प्रधानमंत्री बने और 2002 तक देश के पीएम रहे। वह देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जो गैर कांग्रेसी थे और उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा किया था।

    2009 में लिया सन्यास

    2009 में लिया सन्यास

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 93 वर्ष के हैं और मौजूदा समय में सबसे वृद्ध जीवित पूर्व प्रधानमंत्री हैं। अटल बिहारी चार दशक तक देश की संसद में रहे। लोकसभा में वह 10 बार चुनकर पहुंचे जबकि दो वह राज्यसभा के भी सदस्य रहे। वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से वह कई बार चुनकर लोकसभा पहुंचे। आखिरी बार वह 2009 में लखनऊ से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे, जिसके बाद उन्होंने खराब स्वास्थ्य की वजह से सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया था।

    1980 में भाजपा का गठन

    1980 में भाजपा का गठन

    अटल बिहारी वाजयेपी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं और वह पार्टी के संस्थापक सदस्य भी हैं, उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी जोकि बाद में चलकर भारतीय जनता पार्टी में परिवर्तित हो गई। प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने कई अहम मंत्रालय संभाले हैं। वह मोरारजी देसाई की सरकार में विदेश मंत्री थे, जब 1980 में उनकी सरकार गिरी तो उन्होंने भारतीय जनसंघ को भारतीय जनता पार्टी के तौर पर फिर से शुरू किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+