पीएम मोदी ने इस महिला सांसद को दी जन्मदिन की बधाई, तेलुगु में लिखी ये बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सांसद के. कविता को मंगलवार को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम के बधाई संदेश में खास बात ये रही कि उन्होंने तेलुगु में ही कविता को जन्मदिन की मुबारक दी। प्रधानमंत्री ने अपने नोट में लिखा कि बर्थडे पर आपके दिल से मुबारकबाद, भगवान से प्राथना है कि आप खुश रहें, स्वस्थ रहें और देश के लोगों की सेवा करती रहें। के. कविता तेलंगाना की निजामाबाद लोकसभा सीट से सांसद हैं, वो तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। 13 मार्च को कविता अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं।














Click it and Unblock the Notifications