साल के पहले दिन PM मोदी रखेंगे छह स्थानों पर लाइट हाउस परियोजना की आधारशिला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) साल के पहले दिन छह राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट(Light House Projects) का शिलान्यास करेंगे। योजना के मुताबिक, प्रधानमंत्री 1 जनवरी को त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में लाइट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। लाइट हाउस प्रोजेक्ट केंद्रीय शहरी मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत लोगों को आवास मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी आशा-इंडिया पुरस्कार भी वितरित करेंगे।
Recommended Video

गुरुवार शाम पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि, 2021 के पहले दिन, मैं भारत के शहरी परिदृश्य को बदलने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम में भाग लूंगा। लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखूंगा। इसके साथ ही पीएमएवाई (शहरी) और आशा-इंडिया पुरस्कार वितरित करूंगा। केंद्र सरकार के एजेंडे में भी यह योजना है कि देश के हर नागरिक को पक्का मकान मुहैया कराना है. 'सभी के लिए घर' मिशन के तहत केंद्रीय सहायता से लोगों के लिए घर बनाए जा रहे हैं। लाइट हाउस प्रोजेक्ट भी उसी का एक हिस्सा है।
त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु में जीएचटीसी-इंडिया इनिशिएटिव के तहत पक्का मकान बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक वीडियो कांफ्रेस से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आशा इंडिया यानी अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलरेटर के विजेताओं की घोषणा भी करेंगे और साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्टता का वार्षिक पुरस्कार देंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान मोदी नवप्रर्वतक निर्माण प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक नये पाठ्यक्रम की भी शुरुआत करेंगे। केंद्रीय आवासीय व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिकपीएम का सबके लिए घर दृष्टिकोण उस समय एक नई गति पकड़ेगा, जब वे लाइटहाउस परियोजना की नींव का पत्थर एक जनवरी को रखेंगे। जीएचटीसी-भारत पहल के हिस्से के तौर पर बनने वाली लाइटहाउस परियोजना अत्याधुनिक निर्माण प्रौद्योगिकियों की भी शुरुआत करेगा।












Click it and Unblock the Notifications