इवांका के लिए दुनिया के 'सबसे बड़े डाइनिंग हॉल' में डिनर होस्ट करेंगे पीएम मोदी, तैयारियां अभी से शुरू
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी 28 नवंबर से शुरू होने जा रहे वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (GES) में शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं। इवांका का हैदराबाद में स्वागत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
हैदराबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी 28 नवंबर से शुरू होने जा रहे वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (GES) में शामिल होने के लिए भारत आ रही हैं। अमेरिकी टीम की अगुवाई कर रहीं इवांका ट्रंप की ये पहली भारत यात्रा होगी। उनके आने की तैयारियों में हैदराबाद शहर का कायाकल्प किया जा रहा है। इवांका का हैदराबाद में स्वागत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मोदी 28 नवंबर की शाम इवांका के लिए हैदराबाद के मशहूर फलकनुमा पैलेस में डिनर होस्ट करेंगे।

इवांका के स्वागत में दिए जा रहे इस डिनर पार्टी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। ये वेलकम डिनर पार्टी पैलेस के डाइिंग हॉल में आयोजित की जाएगी जो दुनिया का सबसे बड़ा डाइनिंग हॉल है। इस हॉल में मौजूद डाइनिंग टेबल पर 101 लोग एक-साथ बैठकर खाना खा सकते हैं।
डिनर के लिए मेन्यू का इंतजाम भी खास तरीके से किया जा रहा है। इवांका को भारत के हर कोने के व्यंजन चखाने की तैयारी की जा रही है। शाही दावत में हैदराबाद की लजीज बिरयानी भी शामिल होगी। डिनर दो जगह आयोजित होगा जिसमें महत्वपूर्ण गेस्ट इवांका और पीएम मोदी के साथ '101 डाइनिंग टेबल' पर डिनर करेंगे। इवांका के स्वागत की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। फलकनुमा पैलेस की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पैलेस में 5-टीयर सिक्योरिटी सिस्टम होगा जिसमें यूएस की सिक्योरिटी सर्विस भी शामिल होगी।
इसके अलावा हैदराबाद शहर के सौंदर्यीकरण की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही है। शहर में भिखारियों के भीख मांगने पर पहले ही पाबंदी लगा दी गई है। अब फलकनुमा पैलेस के आसपास रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। GES पर तेलंगाना सरकार 8 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इस समिट में 150 देशों के 1,500 डेलीगेट्स के पहुंचने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने की भविष्यवाणी, 2018 में दुनिया में आएंगे कई बड़े भूकंप, तबाही का दिखेगा खौफनाक चेहरा












Click it and Unblock the Notifications