PM मोदी 26 जून को 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या होगा रूट और किराया?

Vande Bharat: भारतीय रेलवे के इतिहास में पीएम मोदी 26 जून को एक नया अध्याय शामिल करने वाले हैं। भारत को एक साथ 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है।

5 New Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे के इतिहास में 26 जून 2023 की तारीख सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देश को देने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा, जब एक साथ 5 ट्रेनों का उद्घाटन होगा। पीएम मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना करेंगे।

आपको बता दें कि साल 2019 से अब तक कुल 18 वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देश को मिल चुकी है। अब यह 5 नई ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के बेडे में शामिल हो जाएंगी। इसकी मदद से लोगों का आवागमन काफी सुविधाजनक होगी। जानिए इन 5 नई ट्रेनों का रूट व किराया...

 Vande Bharat Express

ये 5 वंदे भारत एक्सप्रेस एक साथ होंगी रवाना

  • भोपाल-इंदौर
  • भोपाल -जबलपुर
  • पटना-रांची
  • बेंगलुरु-हुबली
  • मुंबई-गोवा वंदे

मुंबई- गोवा वंदे भारत

मुंबई- गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई की चौथी और गोवा की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन होगी। यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव के बीच चलेगी। शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते में 6 दिन ट्रैक पर दौड़ेगी। ट्रायल रन के दौरान करीब 7 घंटे में 586 किमी की दूरी तय कर चुकी है। इस ट्रेन के 7 स्टेशन पर रुकने की संभावना है। जिसमें दादर, ठाणे, पनवेल, खेड, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम शामिल है।

बेंगलुरु-हुबली

बेंगलुरु और हुबली-धारवाड़ के बीच चलने वाली सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन कर्नाटक के लिए दूसरी ट्रेन है। इससे पहले चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूरु के बीच इस ट्रेन का संचालन हो चुका है।

पटना-रांची वंदे भारत

वहीं, पटना-रांची के बीच चलने वाली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है। हालांकि, ट्रेन का रूट चार्ट अभी निश्चित नहीं है। यह ट्रेन टाटीसिलवाई, मेरसा, शांकी, बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा और गया के रास्ते चल सकती है। इसका किराया एक हजार और 1200 रुपए हो सकता है। वहीं, एक्जीक्यूटिव क्लास लगभग दो हजार रुपए के बीच हो सकता है।

भोपाल - जबलपुर वंदे भारत

भोपाल और जबलपुर को जोड़ने वाली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। खास बात यह है कि मध्य प्रदेश की यह तीसरी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है।

भोपाल-इंदौर

वहीं, इसी दिन भोपाल-इंदौर के बीच चलने वाली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को भी पीएम रवाना करेंगे। सेमी-हाई स्पीड दोनों शहरों के बीच 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

अब तक ये वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च

  • 15 फरवरी 2019- वाराणसी-नई दिल्ली
  • 3 अक्टूबर 2019- नई दिल्ली-वैष्णो देवी कटरा
  • 18 अक्टूबर 2022- नई दिल्ली- अंब अंदौरा
  • 20 सितंबर 2022- अहमदाबाद- मुंबई
  • 11 नवंबर 2022- चेन्नई-मैसूर
  • 11 दिसंबर 2022- बिलासपुर- नागपुर
  • 1 जनवरी 2023- हावड़ा-जलपाईगुड़ी
  • 15 जनवरी 2023- विशाखापट्टनम- सिकंदराबाद
  • 10 फरवरी 2023- मुंबई-सोलापुर
  • 10 फरवरी 2023- मुंबई-शिरडी
  • 1 अप्रैल 2023- भोपाल- नई दिल्ली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+