'इंडिया आईडियाज समिट' में कल रात 9 बजे होगा PM मोदी का संबोधन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जुलाई को होने वाले इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित करेंगे। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी अमेरिका-भारत व्यापार परिषद द्वारा की जा रही है। कल सुबह 9 बजे पीएम मोदी का भाषण होगा। उल्लेखनीय है कि "इंडिया आईडियाज समिट" और 45वीं सालाना बैठक आज से शुरु हो रही है। आज अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो, भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों देशों के बड़े-बड़े उद्योगपतियों और आर्थिक विशेषज्ञों की उपस्थिति वाले बड़े शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

आपको बता दें कि भारत समेत पूरी दुनिया इस समय कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रही है, ऐसे में हम वर्तमान चुनौतियों से परे 'बेहतर भविष्य का निर्माण' करने के अवसर की ओर देखते हैं, प्रधानमंत्री मोदी इस बेहद खास अवसर पर महत्वपूर्ण दृष्टिकोण प्रदान करेंगे कि कैसे भारत और अमेरिका की साझेदारी कोरोना संकट के बाद की दुनिया को एक नए आकार देने में परिवर्तनकारी भूमिका निभा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications