Quad समिट के लिए तीन दिनों के अमेरिका दौरे पर रहेंगे PM मोदी, यूएन महासभा को करेंगे संबोधित

PM Modi America Visit: चौथे क्वाड लीडर्स समिट (fourth Quad Leaders' Summit) में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के अमेरिका दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी 21 से 23 सितंबर तक अमेरिका में रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

विदेश मंत्रालय की ओरे से साझा की गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड बैठक में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे। क्वाड्रिलैटरल सिक्योरिटी डायलॉग, जिसे क्वाड के नाम से जाना जाता है, उसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं।

PM Modi America

इस चौथे क्वाड शिखर सम्मेलन में, नेता पिछले एक साल में क्वाड द्वारा हासिल की गई प्रगति की समीक्षा करेंगे और इंडो-पैसिफिक देशों को उनके विकास लक्ष्यों और आकांक्षाओं को पूरा करने में सहायता करने के लिए आने वाले वर्ष के लिए एजेंडा निर्धारित करेंगे। बता दें कि भारत अगले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में देंगे संबोधन

23 सितंबर को पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'भविष्य के शिखर सम्मेलन' को संबोधित करेंगे, जिसमें कई विश्व नेता शामिल होंगे। समिट के दौरान, प्रधानमंत्री कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

भारतीय समुदाय से करेंगे मुलाकात

इससे पहले 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में रहते हुए प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उनका लक्ष्य एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और बायोटेक्नोलॉजी जैसे उन्नत क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करना है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत-अमेरिका द्विपक्षीय परिदृश्य में सक्रिय विचारकों और हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे। इस बातचीत का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को बढ़ावा देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+