बिना किसी प्लान के अचानक दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज पहुंचे पीएम मोदी, गुरु तेग बहादुर को दी श्रद्धांजलि
बिना किसी प्लान के अचानक दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज पहुंचे पीएम मोदी, गुरु तेग बहादुर को दी श्रद्धांजलि
PM Narendra Modi visited Gurudwara Rakab Ganj Sahib: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (20 दिसंबर) सुबह अचानक दिल्ली में गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब गए। पीएम मोदी ने वहां अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए गुरु तेग बहादुर (Guru Teg Bahadur) को श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा या पीएमओ द्वारा किसी को भी इस बात की सूचना नहीं दी गई थी कि पीएम मोदी रविवार की सुबह गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब जाने वाले हैं। पीएम मोदी ने गुरुद्वारा दौरे का प्लान अचानक ही लिया।
Recommended Video

सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी मिली है कि पीएम मोदी रकाब गंज की यात्रा के दौरान, आम आदमी के लिए पुलिस का कोई खास बंदोबस्त या ट्रैफिक अवरोध नहीं किया गया था।
पीएम मोदी रकाब गंज गुरुद्वारे की तस्वीर को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। पीएम मोदी ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ''आज सुबह, मैंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा रकाब गंज साहिब में प्रार्थना की, जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। मुझे बेहद धन्य महसूस हुआ। मैं, दुनिया भर के लाखों लोगों की तरह, श्री गुरु तेग बहादुर जी की दया से बहुत प्रेरित हूं।''
पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''यह गुरु साहिब की विशेष कृपा है कि हम अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर को चिह्नित कर पाए हैं। आइए हम इस धन्य अवसर को ऐतिहासिक तरीके से चिह्नित करें और श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों को मनाएं।''
बता दें कि सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर का जन्म साल 1621 में हुआ था। वो 1675 में दिल्ली में शहीद हो गए थे। गुरु तेग बहादुर सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के पिता भी थे। सिखों के गुरु के तौर पर गुरु तेग बहादुर 1665 से 1675 तक रहा।












Click it and Unblock the Notifications