पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा, जो बाइडेन सहित क्वाड नेताओं के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली, 16 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य विदेशी नेताओं सहित क्वाड देशों के लीडर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, इसके अलावा चतुर्भुज (Quadrilateral) सुरक्षा की पहली व्यक्तिगत बैठक में हिस्सा लेंगे लेंगे, जिसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दी। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी अगले हफ्ते अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।

Narendra Modi

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन में पहले इन-पर्सन क्वाड लीडर्स समिट में भाग लेंगे। 25 सितंबर को 76वें सेशन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

अरिंदम बागची ने कहा कि हम अन्य क्वाड नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों के साथ-साथ कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों के लिए भी उत्सुक हैं, जो 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में है। इसके अलावा पीएम मोदी 24 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में चतुर्भुज (Quadrilateral) ढांचे के नेताओं के शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ हिस्सा लेंगे।

इस दौरान नेता साझा हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे और 12 मार्च 2021 को आयोजित अपने पहले वर्चुअल शिखर सम्मेलन के बाद से हुई प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र के उच्च-स्तरीय खंड की सामान्य बहस को संबोधित करने वाले हैं।इस वर्ष की सामान्य बहस का विषय है 'कोविड-19 से उबरने की आशा के माध्यम से लचीलेपन का निर्माण, स्थायी रूप से पुनर्निर्माण, ग्रह की जरूरतों का जवाब देना, लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करना' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+