प्रधानमंत्री बनने के बाद 6 सालों से कर रहे थे जो काम, इस जन्मदिन वो नहीं कर पाएंगे पीएम मोदी

PM Narendra Modi is unlikely to visit Gujarat on his 70th birthday, September 17, to seek blessings his mother Hiraba due to Covid-19

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Birthday) का 17 सितंबर को 70वां जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 14 सितंबर से 20 सितंबर तक इसे सेवा सप्ताह के तौर पर मना रही है। लेकिन इस साल पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर वो काम नहीं कर पाएंगे जो वह प्रधानमंत्री बनने के 2014 के बाद से हर साल करते आए हैं। पीएम मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद हर साल अपने जन्मदिन पर अपनी मां हीराबेन से मिलने गांधीनगर जाते थे। खबरों के मुताबिक बुधवार (17 सितंबर) को अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी अपनी मां से मिलने और उनका आर्शीवाद लेने गांधीनगर नहीं जाएंगे।

Narendra Modi

PMO को नहीं है पीएम मोदी के गुजरात जाने की जानकारी: सूत्र

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पीएम मोदी अपने जन्मदिन (Narendra Modi 70th Birthday) पर मां से मिलने कोरोना वायरस और संसद के मानसून सत्र की वजह से नहीं जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से अभी तक पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे पर उनके जन्मदिन पर कोई निर्देश नहीं आया है। इसलिए इस सप्ताह उनकी यात्रा संभव नहीं है। गांधीनगर में पीएम मोदी की मां हीराबेन का आवास है।

Narendra Modi

पीएम मोदी पिछले साल भी अपने जन्मदिन पर अपनी मां से मिलने गुजरात गए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पीएम मोदी अपनी मां के साथ गुजराती खाना खाते हुए दिखे थे। इसी तरह 2014, 2015, 2016, 2017 और 2018 में भी पीएम मोदी अपनी मां से मिलने गए थे। पीएम मोदी को जब भी मौका मिलता है वह अपनी मां से मिलने जरूर जाते हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी मना रही सेवा सप्ताह

बीजेपी (BJP) हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के तौर पर मना तो रही है लेकिन इसकी रूपरेखा में काफी बदलाव किए गए हैं। बीजेपी ने अपने सारे कार्यकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना नियमों को ध्यान रखने को कहा है। कोरोना काल को देखते हुए पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी कोई बड़ा आयोजन नहीं कर रही है। बीजेपी के इस सेवा सप्ताह के कार्यक्रम का थीम है 70 है।

बीजेपी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को इस पूरे हफ्ते गरीब बस्तियों में फल बांटने, प्लाज्मा दान करने, रक्तदान शिविर का आयोजन करने, पेड़ लगाने और स्वच्छता का कार्यों को करने का निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+