अनुपम खेर की मां ने पीएम को ऐसे किया बर्थडे विश, इमोशनल हो गए मोदी, Video
नई दिल्ली। 17 सितंबर को पूरे देश में पीएम मोदी का जन्मदिन काफी धूम-धाम से मनाया गया, फिल्म जगत, खेल जगत, राजनीती , हर क्षेत्र के लोगों ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ रहने और कामयाबी के लिए ऊपर वाले से दुआएं मांगीं, पीएम मोदी ने भी सभी लोगों को तहे दिल से धन्यवाद दिया है।
अनुपम खेर की मां ने पीएम को किया बर्थडे विश
लेकिन इन सबमें एक वीडियो की जबरदस्त चर्चा हो रही है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं, और वो वीडियो है बहुमुखी प्रतिभा के धनी मशहूर स्टार अनुपम खेर की प्यारी मां दुलारी का, एक्टर ने अपनी मां दुलारी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह प्रधानमंत्री को बर्थडे विश कर रही हैं, लेकिन इस विश का सबसे क्यूट पार्ट यह था कि अनुपम खेर की मां को लगा कि इस वीडियो में दूसरी ओर नरेंद्र मोदी भी आएंगे और इसलिए वो अपने बेटे से कहती हैं, बेटा उन्हें आने तो दे।

मां दुलारी ने दिया क्यूट रिएक्शन
जिसे सुनने के बाद अनुपम खेर के एहसास हुआ कि उनकी मां उम्मीद कर रही हैं कि नरेंद्र मोदी भी फेस टु फेस उनसे वीडियो चैट करेंगे लेकिन वो अपनी मां को कहते हैं कि मां वो नहीं आएंगे, जिसके बाद अनुपम खेर की मां, पीएम मोदी को बहुत सारी शुभकामनाएं देती हैं और कहती हैं कि ऐसे ही आप अपनी मां का ख्याल रखते रहिए, मां का ख्याल जो रखता है, वो हमेशा सुखी रहता है, आप ऐसे ही तरक्की करते रहिए।
इमोशनल हो गए मोदी
नरेंद्र मोदी को भी अनुपम का यह संदेश बेहद पसंद आया और उन्होंने इसका इमोशनली अनुपम खेर को जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, प्रिय अनुपम, आपकी शुभकामनाओं से अभिभूत हूं। मैं खासतौर पर आपकी मां की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। इनसे मुझे बहुत ताकत मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications