PM मोदी ने बताया क्यों खास है उनके लिए मन की बात का 108वां एपिसोड? वजह जान नहीं होगा यकीन

Mann Ki Baat PM Modi:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 31 दिसंबर यानी साल के आखिरी दिन 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। रेडियो प्रोग्राम मन की बात का ये 108वां एपिसोड है। पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात में बताया कि उनके लिए ये 108वां एपिसोड क्यों खास है। पीएम मोदी ने जो इसके पीछे वजह बताई है, वो दिलचस्प है।

पीएम मोदी ने कहा, ''आज हमारी साझा यात्रा का 108वां एपिसोड है। हमारे यहां 108 अंक का महत्व, उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां... 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।''

Mann Ki Baat PM Modi

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि, ''ये 140 करोड़ भारतीयों की ताकत है कि इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है। 2024 में भी हमें इसी भावना और मोमेंटम को बनाए रखना है।''

पीएम मोदी ने फिटनेस पर बात करते हुए कहा कि, ''नियमित तौर पर एक्सरसाइज और 7 घंटे की पूरी नींद बॉडी के लिए बहुत जरूरी है और फिट रहने के लिए मदद करती है। इसके लिए बहुत डिसिप्लिन और कंसिस्टेंट रहने की जरुरत होगी। जब आपको इसका रिजल्ट मिलने लग जाएगा तो आप डेली खुद ही एक्सरसाइज करना शुरू कर दोगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+