Delhi Mumbai Expressway का पीएम मोदी 12 फरवरी को करेंगे उद्घाटन, जानें 10 अहम बातें
Delhi Mumbai Expressway का उद्घाटन 12 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी दौसा जिले के धनवाड़ गांव से करेंगे। 1,386 किलोमीटर के इस एक्सप्रेसवे में 12 लाख टन स्टील का इस्तेमाल किया जाना है जो 50 हावड़ा ब्रिज के बराबर है।

Delhi Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के फेज वन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) रविवार 12 फरवरी को दौसा जिले के धनवाड़ गांव से करेंगे। 1,386 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे दिल्ली और मुंबई को जोड़ेगा और यात्रा के समय को लगभग 12 घंटे कम कर देगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते के शहर भी करीब आएंगे। पीएम मोदी द्वारा इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली से जयपुर का सफर महज 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की जानें 10 अहम बातें
1- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे आठ लेन का एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिसे भविष्य में 12 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।
2- पांच राज्यों- दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में 15,000 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।
3- एक्सप्रेसवे पर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए रास्ते के किनारे 94 सुविधाएं होंगी।
4- एक्सप्रेसवे पर 40+ प्रमुख इंटरचेंज होंगे जो कोटा, इंदौर, जयपुर, भोपाल, वडोदरा और सूरत से कनेक्टिविटी साबित होंगे।
5- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना के सोहना-दौसा खंड को मंगलवार से यातायात के लिए खोले जाने की संभावना है।
6- 2018 में परियोजना का प्रारंभिक बजट ₹98,000 करोड़ था। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 12 लाख टन स्टील का इस्तेमाल किया जाना है जो 50 हावड़ा ब्रिज के बराबर है। इस परियोजना से 10 करोड़ मानव दिवस रोजगार सृजित होने जा रहा है।
7- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे दिल्ली और मुंबई के बीच की दूरी को 180 किमी कम कर देगा (1,424 किमी से 1,242 किमी)
8- परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह पहला एक्सप्रेसवे है जो क्षमाशील राजमार्गों के सिद्धांतों पर 21 मीटर के मध्य के साथ विकसित हुआ है।
9- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एक्सेस कंट्रोल है। इसका मतलब है कि हाईवे के बीच में एक तरफ से दूसरी तरफ कोई भी आ जा नहीं सकेगा।
10- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा एक्सप्रेसवे है, जहां वन्य जीवों के लिए ओवरपास की सुविधा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications