पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे दिवाली का तोहफा, 614 करोड़ की 37 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे दिवाली का तोहफा, 614 करोड़ की 37 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज (सोमवार 09 नवंबर) 614 करोड़ की 37 परियोजनाओं का उद्घाटन कर वाराणसी (Varanasi) को दिवाली का तोहफा देने वाले हैं। पीएम मोदी सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम वाराणसी में 37 अलग-अलग विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वर्चुअल माध्यम ये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ मौजूद होंगे। ये जानकारी पीएमओ की ओर से वाराणसी के जिलाधिकारी ऑफिस को दी गई है।

Recommended Video

      PM Narendra Modi आज Varanasi में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे | वनइंडिया हिंदी
      Narendra Modi

      प्रधानमंत्री ने इसके लिए ट्वीट करते हुए रविवार (08 नवंबर) को लिखा, ''वाराणसी की विकास यात्रा में कल एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने वाला है। सुबह 10.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करूंगा। इनमें कृषि एवं पर्यटन के साथ बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अन्य प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।''

      इन योजनाओं का करेंगे पीएम मोदी शिलान्यास

      पीएम मोदी जिन योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं, उनमें शामिल हैं... रामनगर और भुल्लनपुर में मल्टीस्टोरी पीएसी बैरक, सड़क चौड़ीकरण, वाराणसी में नए घाट के विकास कार्य , हाईटेक सर्विलांस कैमरे, बेनियाबाग में पार्किंग, सारनाथ लाइट एंड साउंड शो, 105 आंगनवाड़ी केंद्र और 102 गौ आश्रय केंद्र , आईपीडीएस चरण-2, संपूर्णानंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिये एक आवास, लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर का उन्नयन, गायों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सुविधा, वाराणसी शहर के स्मार्ट लाइटिंग कार्य इत्यादी।

      रिपोर्ट के मुताबिक आगनबाड़ी केंद्र में 17 करोड़ का खर्च आया है। वहीं, 118 करोड़ की लागत से आईपीडीएस योजना के तहत शहर में हुए अंडरग्राउंड बिजली केबल और अन्य चीजों पर काम किया गया है। 19 करोड़ की लागत से शङर में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। कुल मिलाकर इन परियोजनाओं में 614 करोड़ की लागत आई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+