17 जुलाई को पीएम मोदी का संयुक्त राष्ट्र में संबोधन, UN की 75वीं सालगिरह पर करेंगे संबोधित

नई दिल्‍ली। 17 जुलाई को पीएम मोदी का यूएनएससी में संबोधन होगा, यूएन की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्‍या पर न्‍यूयॉर्क में होने वाले कार्यक्रम को पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। यूएन में भारत के परमानेंट प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति के मुताबिक, संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में पीएम मोदी का यूएन में यह पहला भाषण होगा, जिस पर पूरे विश्व की निगाहें लगी हुई हैं।

UNSC: 17 जुलाई को पीएम मोदी का संयुक्त राष्ट्र में संबोधन

पीएम ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को पिछले साल सितंबर में संबोधित किया था, तब उन्‍होंने पूरे विश्व से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था। गौरतलब है कि इस साल भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्‍थायी सदस्‍य चुना गया है उसे 192 में से 184 वोट हासिल हुए थे।

पांच स्थायी और 10 गैर-स्थायी सदस्य

बता दें कि यूएनएससी में पांच स्थायी और 10 गैर-स्थायी सदस्य होते हैं, स्थायी सदस्यों में चीन, फ्रांस, रूस, यूके और यूएस शामिल है । मालूम हो कि हर साल यूएनएससी की महासभा दो साल के कार्यकाल के लिए पांच गैर-स्थायी सदस्यों का चुनाव करती है जिसमें भारत अगले कार्यकाल यानी 2021 और 2022 के लिए एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख अंगों में से एक है संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख अंगों में से एक अंग है, जिसका उत्तरदायित्व है अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना। परिषद को अनिवार्य निर्णयों को घोषित करने का अधिकार भी है। ऐसे किसी निर्णय को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्ताव कहा जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+