'10 साल में तेलंगाना सरकार ने मडिगा समुदाय को धोखा दिया', PM मोदी ने साधा निशाना

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपना पूरा जोड लगाने में लगे हैं। इसी कडी में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (11 नवंबर) को सिकंद्राबाद पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि आपने (लोगों ने) देश में बहुत सारी सरकारें देखी हैं, हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता उन लोगों को प्राथमिकता देना है, जो वंचित हैं। बीजेपी का मंत्र है सबका साथ सबका विकास।

PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस 10 साल में तेलंगाना सरकार ने मडिगा समुदाय सहित सभी को धोखा दिया है। जब तेलंगाना बनने वाला था तो कांग्रेस ने इसमें बाधाएं डालीं। लेकिन, जब इतने बलिदानों के बाद तेलंगाना का गठन हुआ, तो बीआरएस नेता आप लोगों को भूल गए और जाकर कांग्रेस नेताओं को धन्यवाद दिया। आंदोलन के दौरान आपसे वादा किया गया था कि एक दलित व्यक्ति को तेलंगाना का सीएम बनाया जाएगा। लेकिन, राज्य बनने के बाद केसीआर दलित लोगों के सपनों को कुचलकर सीएम की कुर्सी पर बैठ गए।

पीएम से मिलने को पोल पर चढ़ी लड़की
खास बात यह रही कि जनसभा के दौरान एक लड़की लाइट-साउंड के लिए बनाए गए एक टावर पर चढ़ गई। पीएम मोदी की नजर जब उस लड़की पर गई, तो उन्होंने मंच से लड़की को नीचे उतरने की अपील की। कहा कि बेटी मैं आपकी बात सुनूंगा, नीचे उतर जाओ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+