वर्चुअल ग्लोबल इन्वेस्टर राउंडटेबल में बोले पीएम मोदी, महामारी में दुनिया ने देखी भारत की ताकत
वर्चुअल ग्लोबल इन्वेस्टर राउंडटेबल में बोले पीएम मोदी, महामारी में दुनिया ने देखी भारत की ताकत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत ने इस साल बहादुरी से कोरोना वैश्विक महामारी का मुकाबला किया, दुनिया ने भारत के राष्ट्रीय चरित्र को और उसकी असली ताकत को देखा। वर्चुअल ग्लोबल इन्वेस्टर्स राउंडटेबल में बोलते हुए पीएम ने ये बात कही। राउंडटेबल की अध्यक्षता कर रहे पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने महामारी में उल्लेखनीय लचीलापन दिखाया, चाहे वह वायरस से लड़ाई हो या आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करना हो। यह लचीलापन हमारे सिस्टम की ताकत और लोगों के समर्थन और नीतियों की वजह से है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज निवेशक उन कंपनियों की ओर बढ़ रहे हैं जिनके पास उच्च पर्यावरणीय, सामाजिक स्कोर और गवर्नेंस है। भारत में पहले से ही ऐसे सिस्टम और कंपनियां हैं जिनकी इसमें उच्च रैंक है। पीएम ने हाल में पास हुए किसानों से जुड़े कानूनों को लेकर कहा कि कृषि में हमारे हालिया सुधारों ने भारत के किसानों के साथ साझेदारी करने की नई रोमांचक संभावनाओं को खोला है। टेक्नोलॉजी और मॉडर्न प्रोसेसिंग समाधान के साथ भारत जल्दी ही एक एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट हब बनकर उभरेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अगर आपको विश्वसनीयता के साथ रिटर्न चाहिए, तो भारत सबसे बेहतर जगह है। अगर आपको लोकतंत्र के साथ मांग चाहिए, तो भारत सबसे बेहतर जगह है। अगर निरंतरता के साथ स्थिरता चाहिए, तो भारत बेहतर जगह है। अगर विकास ग्रीन अपरोच के साथ चाहिए, तो भारत बेहतर जगह है। मोदी ने कहा कि मजबूत और उत्साहपूर्ण भारत वैश्विक आर्थिक माहौल की स्थिरता में योगदान कर सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेशकों की राउंड टेबल मीटिंग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अध्यक्षता की। बड़े वैश्विक इंस्टीट्यूशनल निवेशक, भारतीय बिजनेस लीडर और भारत सरकार से सबसे बड़े फैसला लेने वाले और फाइनेंशियल मार्केट रेगुलेटर्स के बीच बैठक में बातचीत हुई। इस राउंडटेबल में दुनिया के सबसे पेंशन और सॉवरेन वेल्थ फंड में से वो शामल हुए जिनका अंडर मैनेजमेंट कुल एसेट्स लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर है। इन ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने अमेरिका, यूरोप, कनाडा, कोरिया, जापान, मिडल ईस्ट, ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर का प्रतिनिधत्व किया।












Click it and Unblock the Notifications