'विश्वास के साथ बता रहा हूं', अगर शेयर बाजार में लगाते हैं पैसे, तो PM मोदी ने जो कहा, वो आपको जानना चाहिए
PM Narendra Modi News: अगर आपने भी लोकसभा चुनाव को लेकर शेयर बाजार में पैसे लगाए हैं, या आप शेयर बाजार में पैसे लगाते रहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। चुनावी नतीजों के दिन 04 जून को और उसके बाद शेयर बाजार में क्या असर होगा? इसपर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भविष्यवाणी की है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव परिणामों के दिन और उसक बाद शेयर बाजार में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की है। पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए मजबूत बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने पर भी विश्वास जताया है।

PM मोदी बोले- 4 जून को शेयर बाजार भी नई रिकॉर्ड बनाएगा
पीएम मोदी ने इकोनॉमिक टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि,
''मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को, जैसे ही बीजेपी रिकॉर्ड नंबर के साथ जीतेगी, शेयर बाजार भी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच जाएगा।"
पीएम मोदी ने कहा, ''हमारी सरकार ने अधिकतम सुधार किए हैं और बहुत ही विवेक के साथ अर्थव्यवस्था का प्रबंधन किया है। शेयर बाजार का हम पर जो भरोसा है, वह पिछले दशक के उसके सबसे बेहतरीन प्रदर्शन से साफ दिखता है। जब हमने कार्यभार संभाला तो सेंसेक्स 25,000 अंक के आसपास था। आज, यह लगभग 75,000 अंक पर है, जो एक ऐतिहासिक बढ़ोतरी है। हाल ही में, हम पहली बार $5 ट्रिलियन मार्केट कैप तक पहुंचे।''

डीमैट अकाउंट पर क्या बोले PM मोदी?
पिछले 10 सालों और भाजपा सरकार के दो कार्यकालों के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''अगर आप सिर्फ डीमैट अकाउंट पर नजर डालेंगे, तो आप समझ जाएंगे कि नागरिकों ने भारतीय अर्थव्यवस्था में कैसे विश्वास दिखाना शुरू कर दिया है। डीमैट खातों की संख्या महज 2.3 करोड़ से बढ़कर अब 15 करोड़ से अधिक हो गई है।''
पीएम मोदी ने कहा, ''म्यूचुअल फंड निवेशकों की संख्या 2014 में 1 करोड़ से बढ़कर आज 4.5 करोड़ हो गई है। इसका असर ये हो गया है कि हमारे पास घरेलू निवेश का व्यापक दायरा है। घरेलू निवेशक अब पहले से कहीं ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। यह पिछले 10 सालों में हुई बचत के वित्तीयकरण का स्पष्ट संकेत है।''

PM मोदी ने कहा- आम लोग शेयर बाजार में आएंगे तो अर्थव्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी
इससे पहले एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि, ''4 जून, जिस दिन चुनाव का नतीजा आएगा, आप उस हफ्तेभर में देखना, भारत के स्टॉक मार्केट के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। जिन-जिन लोगों ने पहले से प्रोगामिंग के लिए प्लानिंग की है, उन्हें आंकड़े बदलने पड़ेंगे। आप देखना इतिहास बनेगा।''
पीएम मोदी ने कहा था, '' जैसे-जैसे आम लोग बाजार में आएंगे, अर्थव्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी। मैं चाहता हूं कि नागरिकों की जोखिम लेने की क्षमता बढ़े।''
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि निवेशकों के लिए शेयर बाजारों में निवेश करना आसान हो गया है क्योंकि हमारे निवेशक हमारे द्वारा लागू किए गए बाजार-समर्थक सुधारों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इन सुधारों ने एक मजबूत और पारदर्शी वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र बनाया है।
पीएसयू शेयरों में तेजी का उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल) को देखें जो शानदार प्रदर्शन कर रहा है क्योंकि इसका स्टॉक भारी मुनाफे के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications