सरकार बहुमत से चलती है, लेकिन देश सर्वसम्मति से चलता है: पीएम मोदी
नई दिल्ली। जनसंघ के संस्थापकों में से एक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 53वें पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विदेश नीति के दबाव से मुक्त होकर राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रही है। बीजेपी के सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम राजनीति में सर्वसम्मति का सम्मान करते हैं। मैंने संसद में कहा था कि सरकार बहुमत के साथ चल सकती है, लेकिन देश सर्वसम्मति से चलता है।
पीएम मोदी ने कहा कि हम सिर्फ सरकार चलाने नहीं आए हैं, देश को आगे ले जाने आए हैं। हम चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं इसका यह मतलब नहीं कि हम एक दूसरे का सम्मान नहीं करते। आज जब देश में इतने सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं तो सभी भारतीयों को गर्व और सीना चौड़ा होता है। हमें गर्व है कि हम अपने महापुरुषों के सपनों को पूरा कर रहे हैं। हमारी विचारधारा देशभक्ति से प्रेरित होती है और देशहित के लिए होती है। हमारी राजनीति में भी राष्ट्रनीति सर्वोपरि है।
आज जब देश में इतने सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं तो सभी भारतीयों को गर्व और सीना चौड़ा होता है। हमें गर्व है कि हम अपने महापुरुषों के सपनों को पूरा कर रहे हैं। हमारी विचारधारा देशभक्ति से प्रेरित होती है और देशहित के लिए होती है। हमारी राजनीति में भी राष्ट्रनीति सर्वोपरि है: PM मोदी pic.twitter.com/bFvTxhXkfn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2021
Recommended Video
पीएम ने कहा कि कोरोना काल में देश ने अंत्योदय की भावना को सामने रखा और अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब की चिंता की। आत्मनिर्भरता की शक्ति से देश ने एकात्म मानव दर्शन को भी सिद्ध किया, पूरी दुनिया को दवाएं पहुंचाईं, और आज वैक्सीन पहुंचा रहा है।
हम राजनीति में सर्वसम्मति को महत्व देते हैं। मैंने संसद में कहा था कि बहुमत से सरकार चलती है लेकिन देश सहमति से चलता है। हम सिर्फ सरकार चलाने नहीं आए हैं, देश को आगे ले जाने आए हैं। हम चुनाव में एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं इसका यह मतलब नहीं कि हम एक दूसरे का सम्मान नहीं करते: PM https://t.co/KzLkSSrwxB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2021
पीएम मोदी ने आगे कहा कि राजनीतिक अस्पृश्यता का विचार हमारी संस्कृति में नहीं है। देश ने इस विचार को खारिज कर दिया है। हमारी पार्टी में, कार्यकर्ता को महत्व दिया जाता है, यहाँ तक कि हम वंशवाद को भी अस्वीकार करते हैं।
कोरोना काल में देश ने अंत्योदय की भावना को सामने रखा और अंतिम पायदान पर खड़े हर गरीब की चिंता की। आत्मनिर्भरता की शक्ति से देश ने एकात्म मानव दर्शन को भी सिद्ध किया, पूरी दुनिया को दवाएं पहुंचाईं, और आज वैक्सीन पहुंचा रहा है: पीएम मोदी pic.twitter.com/M11zacCLpM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2021
अजित पवार ने कांग्रेस को फटकारा, बोले- जीते तो सब ठीक और हारे तो कहेंगे EVM मैनेज है