PM Kisan Yojana: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राजस्थान के किसानों के खाते में आएंगे 12,000 रुपए प्रति वर्ष!

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान की तारीख बेहद करीब हैं। ऐसे में राजनीतिक दल ऐड़ी चोटी का जोड़ लगाने में लगे हैं। इस बीच राजनीतिक रैली को संबोधित राजस्थान के किसानों को पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को प्रति वर्ष 12,000 रुपए देगी। वर्तमान में, पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति वर्ष केवल 6,000 रुपए मिल रहे हैं।

राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को धोखा देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और कहा कि राजस्थान बीजेपी ने किसानों से एमएसपी पर फसल खरीदने का फैसला किया है और इतना ही नहीं, बीजेपी ने किसानों से एमएसपी पर फसल खरीदने का फैसला किया है और बोनस भी देगी।

PM Narendra Modi

'बीजेपी सरकार बनने पर पेट्रोल-डीजल कीमतों में राहत'
पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान बीजेपी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों को 12,000 रुपए देने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने एक और वादा किया और कहा कि अगर राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनी तो ईंधन की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। राजस्थान के पड़ोसी राज्यों में बीजेपी की सरकार है। वहां पेट्रोल राजस्थान की तुलना में 12-13 रुपये सस्ता है। लेकिन, राजस्थान में कांग्रेस सरकार ऊंचे दामों पर पेट्रोल बेचती है। मैं गारंटी देता हूं कि बीजेपी सरकार बनने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाएगी।

कैसे करें पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन?

  • आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर लॉगइन करें
  • न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और आधार नंबर डालें
  • विवरण दर्ज करें और 'हां' पर क्लिक करें
  • पीएम किसान आवेदन पत्र 2023 में मांगी गई जानकारी भरें, इसे सेव करें।

कैसे चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम?

  • आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर लॉगइन करें
  • 'लाभार्थी सूची' टैब पर क्लिक करें।
  • फिर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  • 'रिपोर्ट प्राप्त करें' टैब पर क्लिक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+