'आज जो शिलान्यास कर रहा हूं ना..लिखकर रख लो, उद्घाटन भी मेरे ही नसीब में है', लाल किले से PM मोदी की हुंकार
Independence Day 2023 PM Narendra Modi: भारत के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, '' मैं यहां आज शिलान्यास कर रहा हूं ना, मेरे से लिखकर ले लो, उद्घाटन भी मेरे ही नसीब में है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जैसा हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि जिन योजनाओं का शिलान्यास हम करते हैं, उन योजनाओं का उद्घाटन भी हम करते हैं। हमने आजादी के अमृत महोत्सव में 50 हजार अमृत सरोवर की कल्पना की थी। लेकिन देखिए आज 75000 अमृत सरोवर बनाने पर काम चल रहा है।''

पीएम मोदी ने कहा, ''जिसका शिलान्यास हमारी सरकार करती है, उसका उद्घाटन भी हम अपने कालखंड में ही करते हैं। इन दिनों मैं जो शिलान्यास कर रहा हूं, उनका उद्घाटन भी मेरे नसीब में है।''
पीएम मोदी ने कहा, सरकार अगले महीने पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए 13,000 से 15,000 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ विश्वकर्मा योजना शुरू करेगी।
Recommended Video
पीएम मोदी ने कहा कि हम वक्त से पहले अपने लक्ष्यों तक पहुंच रहे हैं। 200 करोड़ वैक्सीनेशन का काम हुआ है। ये सुनकर दुनियाभर में लोग चौंक जाते हैं। हम अब 5 जी छोड़िए, 6G की तैयारी में लगे हैं।
पीएम मोदी ने कहा, ''मोदी की गारंटी है कि भारत अगले 5 वर्षों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बनाएगा।''
पीएम मोदी ने कहा, ''25 साल से देश में चर्चा चल रही थी कि नया संसद भवन बनेगा। यह मोदी है जिसने समय के पहले संसद बनाकर रख दिया। यह एक ऐसी सरकार है जो काम करती है, जो निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करती है। ये नया भारत है। यह एक ऐसा भारत है जो आत्मविश्वास से भरा है...ये भारत ना रुकता है, ना थकता है, ना हंफ्ता है और ना ही हारता है।''












Click it and Unblock the Notifications