आम इंसान की तरह नोट बदलवाने बैंक पहुंची पीएम मोदी की मां, बदलवाएं 4500 रुपए
बैंक की तरफ से उन्हें 10-10 की दो गड्डियां दी गईं। उसके अलावा एक 500 का नया नोट और एक 2000 का नोट मिला।
नई दिल्ली। नोट एक्सचेंज के लिए पीएम मोदी की मां हीराबेन आज गांधीनगर के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पहुंची। एक आम इंसान की तरह वो बैंक के बाहर लाइन में रहीं और फिर बैंक के अंदर जाकर 4500 रुपए चेंत करवाए। हीराबेन के साथ पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी मौजूद थे।

बैंक की तरफ से उन्हें 10-10 की दो गड्डियां दी गईं। उसके अलावा एक 500 का नया नोट और एक 2000 का नोट मिला। हीराबेन को कुछ लोग सहारा देकर बैंक के अंदर लेकर आए थे क्योंकि उनसे ज्यादा देर खड़ा नहीं रह सकती।













Click it and Unblock the Notifications