पीएम मोदी की लोकप्रियता में इजाफा, Twitter फॉलोअर्स की संख्या हुई 6 करोड़

नई दिल्ली। जहां एक ओर भारत-चीन विवाद, कोरोना वायरस, अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रहा है और उनकी और उनकी सरकार की गलत नीतियों पर सवाल खड़े कर रहा है, तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी की लोकप्रियता सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ रही है, आपको जानकर हैरत होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या छह करोड़ पर पहुंच गई है।

Recommended Video

    PM Narendra Modi की लोकप्रियता में इजाफा, Twitter Followers की संख्या 6 करोड़ हुई | वनइंडिया हिंदी
    पीएम मोदी की लोकप्रियता में इजाफा, Twitter फॉलोअर्स की संख्या हुई 6 करोड़

    मालूम हो कि सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाले पीएम मोदी जनवरी 2009 में ट्विटर से जुड़े थे, प्रधानमंत्री के ट्विटर हैंडल के अनुसार, उनके फॉलोअर्स की संख्या छह करोड़ पर पहुंच गई है। सितंबर-19 में मोदी के फॉलोअर्स की संख्या पांच करोड़ थी, जबकि देश के गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर पर दो करोड 16 लाख फॉलोअर्स हैं, तो वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ट्विटर पर एक करोड 78 लाख फॉलोअर्स हैं।

    राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स एक करोड़ 52 लाख हैं

    तो वहीं लगातार मोदी सरकार के ट्विटर पर सवाल पूछने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स एक करोड़ 52 लाख हैं। एक खास बात आपको बता दें कि पीएम मोदी विश्व की उन नेताओं की लिस्ट में शामिल है, जिन्हें Twitter पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है, यही नहीं पीएम मोदी ट्वविटर पर दस्तक देने वाले भारत के पहले नेता थे, उसके बाद कांग्रेस के लोकप्रिय नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर दस्तक दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+