PM Modi Birthday: 70 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश-दुनिया से मिल रही शुभकामनाएं, BJP मना रही सेवा सप्ताह
PM Modi Birthday: 70 साल के हुए प्रधानमंत्री, देश-दुनिया से मिल रही शुभकामनाएं, BJP बना रही सेवा सप्ताह
नई दिल्ली। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 70 साल के हो गए। पाीएम मोदी आज अपना 70वां जन्मदिन बना रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश-दुनिया से शुभकामाएं आ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के तौर पर मना रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के तौर पर गरीबों और जरूरतमंदों को उनकी जरूरत का सामान बांट रहे हैं और उनकी सेवा कर रहे हैं।
Recommended Video
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश-विदेश से शुभकामनाएं आ रही है। फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं देशभर में प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन बीजेपी कार्यकर्ता धूमधाम से मना रहे हैं। दिल्ली के इंडिया गेट पर दिल्ली बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने देर रात प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन बूंदी बांटकर उन्हें बधाई दी। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। वो सात भाई-बहन हैं।
PM-SYM Yojana: मोदी सरकार हर महीने देती है 3000 रु, जानिए क्या है यह योजना, कैसे उठाएं लाभ
PM @MarinSanna of Finland has extended birthday greetings to PM @narendramodi. pic.twitter.com/a7ELHEvZPh
— PMO India (@PMOIndia) September 16, 2020
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे सेवा- सप्ताह के सिलसिले में आज बदरपुर के सेवा बस्ती प्रसाद नगर झुग्गी-झोंपड़ी कैम्प में आयोजित भंडारे में सेवा बस्ती के लोगों ने भोजन ग्रहण किया। pic.twitter.com/ocU0bfiij6
— Ramvir Singh Bidhuri (@RamvirBidhuri) September 16, 2020
तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन(17 सितंबर) से पहले कोयंबटूर में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कामची अम्मन मंदिर में 70 किलो के लड्डू का भोग लगाया। pic.twitter.com/x6johARkux
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2020
BJP कार्यकर्ताओं ने BJP केंद्रीय मुख्यालय में प्रधानमंत्री जी के जीवन की कुछ झलकियों की प्रदर्शनी लगाई है। मुझे पूरा विश्वास है कि वो न सिर्फ दीर्घायु होंगे बल्कि देश के आशीर्वाद से हम भारत के नवनिर्माण का जो संकल्प है उसे पूरा कर पाएंगे : केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी pic.twitter.com/CgV8WSaUAe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2020
अलीगढ़: पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 'सेवा सप्ताह' मनाते हुए आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रामघाट रोड में स्थित लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान किया। pic.twitter.com/B7fP4FOCaE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2020
17 सितम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने 14 से 20 सितम्बर तक देशव्यापी 'सेवा सप्ताह' अभियान शुरू किया है।
श्री @JPNadda ने सभी संगठनात्मक इकाइयों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया है। pic.twitter.com/KEjXiAzovE
— BJP (@BJP4India) September 14, 2020
Delhi: Bhartiya Janata Party (BJP) workers celebrated Prime Minister Narendra Modi's 70th birthday at India Gate. Party leader Shyam Jaju was also present. pic.twitter.com/f8gBL38mCD
— ANI (@ANI) September 16, 2020