'आप अगले चुनाव में भी दर्शक दीर्घा में दिखेंगे', लोकसभा में PM मोदी का विपक्ष पर तंज

PM Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर 'धन्यवाद प्रस्ताव' का जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर करार हमला बोलते हुए कहा कि अगले चुनाव में भी विपक्ष दर्शक दीर्घा में दिखेगा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चिरपरिचित अंदाज ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर हमलावर नजर आएं। उन्होंने लोकसभा में दावा करते हुए कहा कि विपक्ष अगले चुनाव में भी विपक्ष में ही रहेगा।

PM Narendra Modi

विपक्ष पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मैं विपक्ष के संकल्प की सराहना करता हूं। उनके भाषण के एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है कि इन्होंने लंबे अरसे तक वहां (विपक्ष में) रहने का संकल्प ले लिया है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आप लोग जिस तरह इन दिनों मेहनत कर रहे हैं, मैं पक्का मानता हूं जनता जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी और आप जिस ऊंचाई पर है उससे भी अधिक ऊंचाई पर पहुंचेंगे और अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वे विपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे। मैंने हमेशा कहा है कि देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है।"

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं देख रहा हूं कि आपमें (विपक्ष) से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है बहुत लोग सीट बदलने की फिराक में हैं। बहुत लोग लोकसभा के बदले अब राज्य सभा में जाना चाहते हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा, ''वे (विपक्ष) विपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे...मैंने हमेशा कहा है कि देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है।"

इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर तंज

वहीं पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी तंज कसा। PM मोदी ने कहा, "कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला और 10 साल कम नहीं होते। लेकिन 10 साल में उस दायित्व को निभाने में भी वे पूरी तरह विफल रहे। जब वे खुद विफल हो गए तो विपक्ष में और भी होनहार लोग हैं उन्हें भी उभरने नहीं दिया। एक ही प्रोडक्ट बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगाने की नौबत आ गई है।"

लोकसभा में दी मोदी की गारंटी

PM मोदी ने कहा, "शासन के 10 वर्षों के अनुभव के आधार पर, आज की मजबूत अर्थव्यवस्था और आज भारत जिस तीव्र गति से प्रगति कर रहा है, उसे देखते हुए मैं विश्वास से कहता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भारत तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति होगा। ये मोदी की गारंटी है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+