पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे नरेंद्र मोदी, ढोल नगाड़ों के साथ पूजन शुरू
मोदी मंदिर के अंदर हैं और रुद्राभिषेक की पूजा शुरू हो चुकी है। मंदिर में मोदी को एक नजर देखने के लिये लोगों का भारी हुजूम उमड़ चुका है।
इससे पहले रविवार को जहां नेपाल संसद में अपने मनोरम भाषण से नेपालवासियों का दिल जीतने वाले मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्तों को उद्योग के जरिये जहां मजबूत बनाने की जरूरत हैं वहीं दूसरी ओर वो आज देश के जाने माने मानक मंदिर पशुपतिनाथ का दर्शन करेंगे। भगवान शिव के उपासक मोदी आज पशुपतिनाथ में भगवान शिव की पूजा करेंगे और उन्हें 2500 किलोग्राम चंदन चढ़ायेंगे।
मोदी आज पशुपतिनाथ में भगवान शिव की पूजा करेंगे और उन्हें 2500 किलोग्राम चंदन चढ़ायेंगे
इस बात की जानकारी शनिवार को ही नेपाल की ओर से मीडिया को दे दी गई थी। नेपाल की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने 2.5 टन सफेद चंदन की लकड़ी पशुपतिनाथ मंदिर को भेजी है।
जिसका मूल्य करीब तीन करोड़ रुपये होगा। नेपाल भारत की इस श्रद्धा से काफी खुश है इसलिए जब मोदी अपने हाथों से चंदन की लकड़ी को मंदिर प्रबंधन समिति को देंगे उस समय एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
Exclusive: प्रधानमंत्री मोदी सुलझाएंगे गोरखा सैनिकों के मसले
भारत की ओर से उस क्षण का विशेष रूप से इंतजार हो रहा है जब देश के पीएम पशुपतिनाथ में रूद्राभिषेक करेंगे क्योंकि आज सावन का अंतिम सोमवार है इसलिए भी आज के दिन की महत्ता काफी बढ़ गई है।
कहा जाता है कि पशुपतिनाथ मंदिर में सावन मास में भगवान शिव का दर्शन काफी विरल होता है और जिसे यह दर्शन मिलता है उस पर भगवान शिव की विेशेष कृपा होती है। इसलिए भारतीय धर्मगुरूओं ने मोदी की पशुपतिनाथ पूजा को देश के लिए काफी लकी बताया है।
पीएम मोदी आधे घंटे की विशेष पूजा के बाद नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव से भी मिलेंगे।













Click it and Unblock the Notifications