'आखिरी गेंद पर छक्का मारने का मौका, ये घमंडिया गठबंधन...', अविश्वास प्रस्ताव पर बोले PM मोदी

PM Narendra Modi On no-confidence motion: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज विपक्ष द्वारा संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। इस पर तीन दिनों तक बहस होगी और फिर वोटिंग की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अविश्वसास प्रस्ताव से पहले विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा है।

पीएम मोदी ने मंगलवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लिया और विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा है कि घंमिडया गठबंधन को आपको एकता से जवाब देना है।

PM Narendra Modi On no-confidence motion

पीएम मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि 2024 के चुनावों से पहले आखिरी गेंद पर छक्के मारने का मौका है। पीएम मोदी ने 2018 के भाषण का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने विपक्ष से 2023 में उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बारे में कहा था।

PM मोदी ने कहा- हमें घमंडिया गठबंधन का आपको एकता से जवाब देना है

पीएम मोदी ने कहा, ''ये अविश्वास प्रस्ताव हमारे खिलाफ नहीं है बल्कि विपक्ष में आपस में जो अविश्वास है, उसके लिए लाया गया है। जैसे आखिरी गेंद पर छक्का मारा जाता है। उसी तरह का मौका विपक्ष के खिलाफ है। हमने अविश्वास प्रस्ताव का काम 2018 में ही दे दिया था। इसलिए हमें घमंडिया गठबंधन का आपको एकता से जवाब देना चाहिए। विपक्ष को पहले सेमीफाइनल का मन था और कल हमनें राज्यसभा में सेमीफाइनल का रिजल्ट देख लिया है।''

वंशवाद पर PM मोदी ने साधा निशाना

सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि कुछ विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में मतदान को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल बताया था क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय चुनावों में भाजपा की संभावनाओं के बारे में विश्वास जताया था।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके नेता सामाजिक न्याय की बात करते हैं लेकिन अपनी वंशवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्ट राजनीति से इसे सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+